{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Jyoti Malhotra : ज्योति मल्होत्रा ​​ही नहीं पूरे परिवार का पाक से संबंध, ऐसे हुआ बड़ा खुलासा, 20 साल पहले आए थे हरियाणा

 
Jyoti Malhotra : हरियाणा के हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाक के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उनको पांच दिन की पुलिस हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। ज्योति पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को संवेदनशील जानकारी देने का गंभीर आरोप है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्योति मल्होत्रा ​​के तार पाक एजेंटों से कैसे जुड़े थे। आइये इसके बारे में जानते हैं।

पाक से फरीदकोट आकर बस गया था ज्योति का परिवार

आपको बता दें कि आजादी के समय में हजारों परिवार पाक से भारत में आकर बस गए थे। उसी में पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा का परिवार था। पाकिस्तान के बहावलपुर से ज्योति का परिवार आकर पंजाब के फरीदकोट में बस गया था। बाद में वह हिसार आकर रहने लगा था। ज्योति का परिवार पढ़ा-लिखा और उसके दादा के अलावा ताऊ व चाचा सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हुए हैं। देश की आजादी के बाद काफी परिवार भारत में लौट आए थे। उसमें ज्योति का परिवार था। वह शुरूआत में पंजाब में आकर बस गया। वहां पर किराये के मकान पर रहा था।
5 साल तक फरीदकोट में रहा परिवार
चाचा खुशहाल चंद ने बताया कि फरीदकोट में उनका परिवार करीब पांच साल तक रहा था। उनके पिता काम करते और परिवार को पालते थे। बाद में पिता परिवार सहित हिसार में आ गए थे। उस समय संयुक्त पंजाब होता था। हरियाणा में आने के बाद उनके दादा चंद्रभान हिसार के सिविल अस्पताल के सीएमओ कार्यालय में सुपरिटेंडेंट की नौकरी करते थे। बाद में वह रोहतक से रिटायर हुए। खुशहाल भी बिजली बोर्ड से रिटायर हुए। जबकि ज्योति के पिता हरीश ज्यादा पढ़े- लिखे नहीं है।
पिता करवाना चाहते थे शादी
ज्योति मल्होत्रा 33 साल की है। बेटी की उम्र बढ़ने से पिता हरीश ने कई बार उसे शादी करने के लिए टोका था। उनके पिता ने बताया कि बेटी को कई बार शादी करने को कहा, लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना बना कर शादी के लिए मना कर देती। इस बात को लेकर बेटी से कई बार कहासुनी भी हुई थी।