Haryana News: हरियाणा के कारोबारी को NIA ने हिरासत में लिया, पाकिस्तान में की थी ट्रांजेक्शन
Jun 1, 2025, 09:52 IST
Haryana News: हरियाणा के जींद में दिल्ली से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने शनिवार को एक नामी जिम संचालक और कपड़ा कारोबारी कशिश कोच घर पर छापेमारी की। यह छापेमारी करीब साढ़े छह घंटे तक जारी रही। खबरों की मानें, तो NIA ने अपनी जांच में पाया गया कि कशिश के बैंक खातों से पाकिस्तानी अकाउंट में संदिग्ध रूप से लेनदेन हुआ हैं। जिसके बाद कारोबारी को हिरासत में ले लिया गया। जानकारी के मुताबिक, एनआईए की टीम सबसे पहले कारोबारी कशिश कोच के पंजाबी बाग स्थित पुरान मकान में पहुंची। यहां कोई नहीं मिला। इसके बाद करीब पौने पांच बजे NIA सेक्टर-8 स्थित कशिश कोच आवास पर पहुंची। पूछताछ के दौरान किसी को भी घर के अंदर और बाहर नहीं जाने दिया गया। एनआईए ने करीब साढ़े छह घंटे तक कशिश और उनके परिजनों से पूछताछ की। टीम करीब 11.30 बजे तक कशिश के घर पर मौजूद रही। इसके बाद कशिश को अपने साथ दिल्ली ले गई। खबरों की मानें, तो NIA की टीम ने कशिश के परिजनों को भी नोटिस देकर वकील के साथ दिल्ली में एनआईए मुख्यालय बुलाया है। पाकिस्तान में हुई दो ट्रांजेक्शन खबरों की मानें, तो जींद में एक किराए के मकान पर रहने वाले कशिश कोच की दिल्ली के चांदनी चौक में सूट की दुकान थी। वे वहां पाकिस्तानी सूट बेचने के लिए फेमस थे। सूत्रों की मानें, तो दुकान पिछले कुछ समय से बंद है। उनका पाकिस्तान आना-जाना भी लगा रहता है। इसके अलावा कशिश अपने दोस्तों के साथ इस्तांबुल भी घूमने गया। उनके मोबाइल फोन की फॉरेंसिक टीम जांच करेगी। इस वजह से आए NIA की रडार पर बताया जा रहा है कि अप्रैल 2024 में कशिश कोच के खाते से सात और नौ हजार रुपये के दो ट्रांजेक्शन हुए है, जो पाकिस्तान में एक संदिग्ध व्यक्ति के खाते में हुए थे, इसलिए वह NIA की रडार पर आए। कशिश ने खोली थी जींद में जिम खबरों की मानें, तो कशिश परिवार की गिनती शहर के बड़े कारोबारियों में होती है। कशिश के बड़े भाई दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं और चांदनी चौक में कपड़े का कारोबार करते हैं। दुबई से काम समेटने के बाद कशिश वहां से भी कारोबार चला रहा था। NIA की टीम दिल्ली में भाई के घर और दुकान पर भी ले जा सकती है और वहां भी दस्तावेजों की जांच कर सकती है। 2014 में जींद में ही कशिश ने जिम खोली थी और इसका संचालन कर रहा था। ये भी पढ़ें- हरियाणा में इस पहलवान पर हुआ बड़ा एक्शन, WFI ने किया सस्पेंड, नोटिस भेजकर मांगा जवाब