{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Expressway: द्वारका और दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर NHAI ने किया ऐसा प्रबंध, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

 
Expressway News: द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-गुड़गांव पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई हैं। अब NH-48 गुड़गांव-दिल्ली और द्वारका एक्सप्रेसवे पर हर समय तीसरी आंख का पहरा रहेगा। आपको बता दें कि NHAI द्वारा इन दोनों एक्सप्रेसवे पर हाई रेजोल्यूशन वाले कैमरे लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। फिलहाल कैमरों का ट्रायल लिया जा रहा हैं।

इन वाहनों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

जानकारी के अनुसार इस महीने के अंत तक कैमरों को पूरी तरह से शुरू कर दिया जाएगा। NHAI की इस पहल से Expressway पर तेज स्पीड में चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दोनों हाईवे पर लेग हाई रेजोल्यूशन कैमरे 24 घंटे ऑन रहेंगे। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति निर्धारित स्पीड से ज्यादा रफ्तार में गाड़ी चलाएगा, तो उससे भारी भरकम चालान काटा जाएगा। खास तौर से इन कैमरों से ओवर स्पीड वालों पर नजर रखी जाएगी। बताया जा रहा है कि हाईवे पर कुल कैमरों के एक तिहाई स्पीड इंफोर्समेंट तकनीक वाले कैमरे लगाए गए हैं।

जानें कहां कितने लगे कैमरे

मिली जानकारी के अनुसार NHAI द्वारा NH-48 पर दिल्ली के रजौकरी में शिवमूर्ति से खेड़कीदौला तक 27.2 और हाईवे पर ही खेड़कीदौला से द्वारका एक्सप्रेसवे के रास्ते दिल्ली के शिवमूर्ति तक ही 28.8 किलोमीटर एरिया में तीन तरह के कैमरे लगाए गए हैं। करीब 56 किलोमीटर एरिया में 190 कैमरे लगाए गए हैं। इनमें से 110 कैमरे पीटीजेड, 15 कैमरे 360 डिग्री और 65 कैमरे स्पीड इंफोर्समेंट के लिए लगाए गए हैं। इस प्रोजेक्ट को 9 महीनें में पूरा किया गया है। इस प्रोजेक्ट पर करीब17 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।15 पॉइंट्स पर इन कैमरों को लगाया गया है। जिसमें द्वारका का एक्सप्रेसवे पर 9 और एनएच-48 पर 6 पॉइंट्स पर कैमरे लगाए गए हैं।

इन वाहनों पर रखी जाएगी नजर

कुल 15 पॉइंटस पर लगे 190 कैमरों में से 65 कैमरे स्पीड रीडिंग करने वाले हैं। दोनों एक्सप्रेसवे पर ओवर स्पीड चलने वाले वाहन चालकों पर कंट्रोल रूम से निगरानी होगी। NHAI ने स्पीड लिमिट के अलावा प्रतिबंधित वाहन, वाहन चालकों की सुरक्षा, रॉन्ग साइड वाहन, सुरक्षा उपाय, टोल कलेक्शन, ओवर टेकिंग, लेन ड्राइविंग, यात्री सुरक्षा, खतरनाक सामग्री ले जाने वाले गाड़ियों के अलावा दूसरी तरह के ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।