{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 New Rules 1 March 2026: 1 मार्च से बदल जाएंगे कई बड़े नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

 
New Rules 1 March 2026: मार्च का महीना शुरु होने वाला है। हर महीने की पहली तारीख से कई नियमों में बदलाव होता है। 1 मार्च 2026 से कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहा है। आइए जानते हैं कि 1 मार्च से क्या-क्या बदलाव होने जा रहा है।

1. रेलवे टिकट बुकिंग
1 मार्च से टिकट बुक करने के पुराने तरीके में बदलाव होने जा रहा है। इंडियन रेलवे का पुराना  UTS ऐप 1 मार्च से बंद किया जा सकता है। इसकी जगह नयाRailOne ऐप पूरी तरह एक्टिव हो जाएगा। इस एप पर यात्रा  से जुड़ी सभी सविधाएं मिलेगी।  

2.  सिम बाइंडिंग
1 मार्च से सिम बाइंडिंग का नियम लागू होने जा रहा है। सरकार डिजिटल धोखाधड़ी और ओटीपी स्कैम को रोकने के लिए यह नियम लागू करने जा रही है।  नए सिम बाइंडिंग नियम के तहत आपका WhatsApp, Telegram और Signal जैसे मैसेजिंग ऐप्स सीधे आपके SIM कार्ड से लॉक रहेंगे। फोन से सिम निकालते ही ऐप्स काम करना बंद कर देंगे। नए नियम के तहत जिस नंबर से आपका व्हाट्सएप अकाउंट बना है वह सिम कार्ड फोन में होना जरूरी है। 

3. हाई-वैल्यू UPI ट्रांजैक्शन
1 मार्च से डिजिटल पेमेंट सिस्टम में सुरक्ष को मजबूत करने की तैयारी है। अगर आपको बड़ी रकम ट्रांसफर करनी है तो अब सिर्फ UPI पिन से नहीं होगा। 
 बैंक हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन के लिए अतिरिक्त बायोमेट्रिक्स या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर रहे हैं। बड़ी रकम भेजने के लिए फिंगर प्रिंट या फेस-आईडी की जरुरत पड़ सकती है।


4. बैंक अकाउंट में मिनिमम बैलेंस
1 मार्च से मिनिमम बैलेंस के केल्कुलेशन का तरीका बदल जाएगा। पहले किसी 1 दिन बैंक अकाउंट में बैलेंस कम होने पर पेनल्टी लग जाती थी। लेकिन अब  एवरेज मंथली बैलेंस के आधार पर शुल्क तय होगा। यानी पूरे महीने के औसत बैलेंस के आधार पर तय होगा कि जुर्माना लगेगा या नहीं। 

5. रेंट एग्रीमेंट में बदलाव
1 मार्च 2026 से किराये का नियम भी बदल सकता है। नए या रिन्यू होने वाले रेंट एग्रीमेंट के लिए डिजिटल रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य किया जा सकता है। इसके साथ ही सिक्योरिटी डिपॉजिट को अधिकतम 2 महीने के किराए तक सीमित करने और मकान मालिक के प्रवेश से पहले पूर्व सूचना जैसे प्रावधानों पर जोर दिया जा रहा है, ताकि किरायेदार और मकान मालिक के बीच विवाद ना हो। नई गाइडलाइन के तहत मकान मालिक बिना 24 घंटे पहले सूचना दिए घर में नहीं आ सकेगा।

6. गैस सिलेंडर के घट सकते हैं दाम
1 मार्च को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम में भी बदलाव हो सकता है। 1 मार्च 2026 से कीमतों में संशोधन हो सकता है। 1 मार्च से गैस सिलेंडर दाम घट सकते हैं ।  

7.  CNG, PNG और ATF के रेट
पेट्रोलियम विपणन कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाले एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के साथ CNG (सीएनजी) और पीएनजी (PNG) की कीमतों में भी संशोधन हो सकता है। ये बदलाव ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट पर भी प्रभाव डाल सकते हैं।