{"vars":{"id": "128336:4984"}}

New Leave Policy: स्कूलों में गर्मी की छुट्टियाँ होगी अब कम, सरकार ने बनाई ये नई पॉलिसी

 
New Leave Policy: स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकार अब राज्य के सभी स्कूलों में सर्दियों और गर्मियों के अवकाश को समान करने की तैयारी में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, बता दें कि उत्तराखंड में अभी तक गर्मियों और सर्दियों की छुट्टियों के दिन भौगोलिक स्थितियों के हिसाब से तय होते थे। लेकिन अब सभी स्कूलों में गर्मी-सर्दी में 16-16 दिन का ही अवकाश रहने वाला है। 

अभी 5000 मीटर से ज्यादा ऊंचे इलाके के स्कूलों में सर्दी में 37 दिन व गर्मी में 11 दिन छुट्टी होती है। निचले इलाकों में गर्मियों में 35 जबकि सर्दियों में 13 दिन की छुट्टी होती है। अब सभी स्कूलों में गर्मियों का दीर्घकालीन अवकाश 15 से 30 जून और सर्दियों का एक जनवरी से 16 जनवरी तक होंगी। इससे 48 दिन के दीर्घकालीन अवकाश में 16 दिन कम हो जाएंगे और सिर्फ 32 दिन ही छुट्टी रहेगी। School Holidays News

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती के मुताबिक, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत नए टाइम टेबिल के अनुसार स्कूलों में सालभर में 200 दिन पढ़ाई होगी। अभी पढ़ाई के लिए 184 दिन ही मिल रहे हैं। जिलों से सुझाव मांगे हैं, इसके बाद ही प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इधर, इस प्रस्ताव का विरोध भी हो रहा है। School Holidays News

10 दिन बस्ता रहित

उत्तराखंड में  शिक्षा विभाग की ओर से जारी वार्षिक टाइम टेबल में स्कूलों के कार्य दिवस के कुल 251 दिन मिल रहे हैं। इसमें परीक्षा, मूल्यांकन के 30 दिन, बस्ता रहित 10 दिन के अलावा 11 दिन आपदा, कांवड़ मेला जैसी छुट्टियों के लिए आरक्षित होने पर स्कूलों में पढ़ाई के लिए 200 दिन बच रहे हैं।