{"vars":{"id": "128336:4984"}}

दिल्ली-हरियाणा के बीच सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, 245 करोड़ से चकाचक होगा ये नया हाईवे

 
New Four Lane Highway: दिल्ली-हरियाणा के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जयपुर के बीच आवागमन करने वाले लोगों को बता दें कि दिल्ली- जयपुर हाईवे (NH- 48) के गुरुग्राम में स्थित एक बड़े हिस्से की तस्वीर बदलने जा रही है। जानकारी के मुताबिक, NHAI ने करीब 28 KM लंबे इस हिस्से का कायाकल्प करने के लिए 245 करोड़ रुपए की योजना बनाई है। 

कई सुविधाओं का मिलेगा लाभ

मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 18 साल पुराने इस हाईवे पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव का प्रभाव नजर आने लगा है। जगह- जगह से सड़क कमजोर हो चुकी है। अब नई लेयरिंग, री- सर्फेसिंग और मजबूती से कार्य करते हुए सड़क मार्ग को नया रूप दिया जाएगा। पुराने और क्षतिग्रस्त बैरियर को हटाकर नए मजबूत न्यू जर्सी बैरियर लगाए जाएंगे। 

इससे सड़क हादसों पर अंकुश लगेगा। रात के सफर को सुगम बनाने के लिए नई आधुनिक लाइटें लगाई जाएगी। जिन ब्लैक स्पॉट्स पर सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं, वहां विशेष सुधार और साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे।

बेहतर होगी कनेक्टिविटी

जानकारी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के तहत, किलोमीटर 14.3 से लेकर 36.63 किलोमीटर तक आठ लेन और 36.63 से 42 किलोमीटर तक सिक्स लेन हिस्से की सड़क की मजबूती बढ़ाई जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, यह कॉरिडोर दिल्ली- हरियाणा के बीच लाइफलाइन की तरह है। ऐसे में इस सड़क मार्ग की मजबूती का सीधा फायदा लाखों लोगों तक पहुंचेगा। इस हिस्से के सड़क मार्ग को दुरुस्त करने से लोगों का सफर आरामदायक और सुरक्षित हो जाएगा।

मिलेगा छुटकारा

जानकारी के मुताबिक, NH- 48 पर राजीव चौक क्षेत्र से हीरो होंडा चौक और खेड़कीदौला टोल प्लाजा के बीच सर्विस रोड़ पर लंबे समय से जलभराव की समस्या सामने आ रही है। अब इस हिस्से में कंक्रीट का काम कराया जाएगा जिससे बारिश के मौसम में जलभराव से निजात मिलेगी।