{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Mohali Murder Case: हरियाणा का गैंगस्टर कौशल चौधरी और अमित डागर मर्डर मामले में बरी, पुलिस नहीं जुटा पाई सबूत

 
 Mohali Murder Case: मोहाली के खरड़ में 7 साल पुराने इंद्रजीत सिंह हत्या मामले में जिला अदालत ने हरियाणा कौशल चौधरी, अमित डागर और गुरदेव सिंह निवासी जिला तरनतारन को बरी कर दिया है। उन्हें सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। अदालत ने 44 पन्नों के फैसले में स्पष्ट किया आरोपियों के खिलाफ कोई सबूत नहीं है उन्होंने मर्डर में कोई षडयंत्र रचा या मुख्य आरोपियों के संपर्ख में थे। इसका कोई प्रत्यक्षदर्शी या फोरेंसिक लिंक नहीं मिला। इससे पहले 9 आरोपियों को बरी किया जा चुका है। 

खरड़ में मारी थी गोलियां, मौके पर ही हुई मौत

8 नवंबर 2019 को खरड़ सिटी थाना में यह मर्डर मामला दर्ज हुआ था। इंदरजीत सिंह जो कि फिरोजपुर का रहने वाला था और चंडीगढ़ घूमने के लिए आया था। जैसे ही खरड़ दर्पण सिटी घूमने निकले तभी सड़क किनारे खड़े 2 युवकों ने हाथ देकर बाइक रुकवा ली।

मोटरसाइकिल चला रहे रोहित व अजय जब तक कुछ समझ पाते तब तक दोनों के बीच बैठे इंदरजीत सिंह के सिर से सटाकर दोनों ने अपने रिवॉल्वर से गोलियां चला दी। घटनास्थल के पास ही अपराधियों की कार खड़ी थी, जिसमें कोई तीसरा व्यक्ति पहले ही ड्राइविंग सीट पर बैठा था।

आपराधी कार में सवार होते ही रंधावा रोड की तरफ निकल गए। इसके बाद दोनों दोस्त एक राहगीर की कार में इंदरजीत को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  मौके से 15 खाली कारतूस (KF-7.65) बरामद हुए थे और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चेहरे व सिर पर कई गोली के घाव बताए गए थे।


मृतक के भाई ने ट्रायल में बयान बदला

शिकायतकर्ता बलवीर सिंह ने ट्रायल के दौरान ने अपना बयान बदल दिया और कहा कि उन्हें इन आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पहले 9 सह-आरोपियों को दिसंबर 2022 में ही बरी किया जा चुका था। आरोपियों को सावधानी के तौर पर 20,000 रुपये की जमानत बांड भरने को कहा गया है। यह मामला लंबे समय से चल रहा था।