{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Meerut Murder Case: पति को मारकर ड्रम में भरने वाली जेल में पढ़ रही रामायण का पाठ, 8वीं पास मुस्कान ने जेल प्रशासन से की ये मांग

 
Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में जेल में बंद उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने जेल प्रशासन से डिमांड की है। खबरों की मानें, तो आरोपी मुस्कान वकालत की पढ़ाई करना चाहती है और फिर अपना केस खुद लड़ना चाहती है। उसने जेल प्रशासन से LLB की पढ़ाई के बारे में जानकारी मांगी है। वहीं करीब 75 दिन बाद भी मुस्कान का कोई परिजन उससे मिलने नहीं आया है। जिसके चलते मुस्कान परेशान है। वहीं जेल प्रशासन भी नियमों के हिसाब से मुस्कान की पढ़ाई की संभावना तलाश रहा है जानकारी के मुताबिक, शहर की ब्रह्मपुरी क्षेत्र के इंदिरानगर की रहने वाली मुस्कान रस्तोगी ने 3 मार्च 20255 को अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत ( Saurabh Murder ) की हत्या कर दी थी और फिर उसे शव को टुकड़ों में काटकर एक नीले रंग के ड्रम में भर दिया था और ऊपर से सीमेंट का घोल डाल दिया था। इसके बाद मुस्कान और साहिल शिमला घूमने चले गए थे। वापस लौटने पर मुस्कान ने अपने परिवार को वारदात के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद परिवार ने ब्रह्मपुरी थाने पहुंचकर शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को अरेस्ट कर लिया था। अभी दोनो मेरठ की जेल में सजा काट रहे है। खबरों की मानें, तो वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल के बंदियों को यहां स्थापित इग्नू सेंटर से विभिन्न कोर्स करवाए जाते हैं। मुस्कान ने LLB की पढ़ाई के संबंध में जानकारी मांगी है। आठवीं पास है मुस्कान बताया जा रहा है कि मुस्कान आठवी पास है। एलएलबी करने से पहले उसे हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और ग्रुजुएशन करनी पड़ेगी। ऐसे में उसे आठ साल लग जाएंगे। खबरों की मानें, तो जेल में मुस्कान रस्तोगी रामायण का पाठ पढ़ रही है। इसके साथ ही मुस्कान ने कपड़ों की सिलाई भी सीख ली है।