{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Masoom Sharma Instagram Ban: हरियाणा के इस फेमस सिंगर को लगा बड़ा झटका, बैन हुआ इंटाग्राम अकाउंट

 
Masoom Sharma Instagram Ban: हरियाणा के सिंगर मासूम शर्मा (Masoom Sharma) की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। पहले उनके गाने बैन किए और अब उनके इंटाग्राम अकाउंट को भी भारत में बैन कर दिया गया है। खबरों की मानें, तो मासूम शर्मा फैन पेज के नाम से बनाए इस इंटाग्राम अकाउंट में करीब साढ़े 7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। इंस्टाग्राम अकाउंट बंद होते ही सिंगर मासूम शर्मा का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने कहा कि यह बेहद घटिया हरकत है। सरकार में उच्च पद पर बैठा व्यक्ति ओछी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। खबरों की मानें, तो मासूम शर्मा ने यह भी कहा कि उनके उत्तर प्रदेश के मेरठ और मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भी कॉन्सर्ट बैन करा दिए गए हैं। बता दें कि कुछ समय पहले हरियाणा सरकार ने हिंसा और गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले मासूम शर्मा के करीब 10 गानों को बैन कर दिया था।