देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: कई जिलों के SP बदले, देखें पूरी लिस्ट
राज्यपाल के आदेश से जारी अधिसूचना के तहत कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) बदले गए हैं और वरिष्ठ IPS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं। सरकार ने प्रशासनिक कार्यकुशलता को बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 40 से अधिक अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है। Police Officers Transfer
इस फेरबदल में फील्ड पोस्टिंग के साथ-साथ मुख्यालय स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इसी दिन इससे पहले IAS अधिकारियों का भी ट्रांसफर हुआ है।
वरिष्ठ अधिकारियों को मिला अतिरिक्त जिम्मा
- मनोज कौशिक (2001 बैच): अपराध अनुसंधान विभाग (CID) के ADG के साथ अब ADG मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
- पंकज कम्बोज (2005 बैच): झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के MD के साथ IG मानवाधिकार की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। Police Officers Transfer
- नरेन्द्र कुमार सिंह (2006 बैच): इन्हें IG अभियान बनाया गया है और IG पलामू का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
इन जिलों को मिले नए कप्तान (SP) Police Officers Transfer
अधिकारी का नाम नया पदस्थापन (जिला/इकाई)
अमन कुमार पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग
प्रवीण पुष्कर पुलिस अधीक्षक, देवघर
नाथू सिंह मीणा पुलिस अधीक्षक, बोकारो
कपिल चौधरी पुलिस अधीक्षक, पलामू
निधि द्विवेदी पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां
मुकेश कुमार लुनायत पुलिस अधीक्षक, रामगढ़
शम्भू कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा
अनुदीप सिंह पुलिस अधीक्षक, पाकुड़
आशुतोष शेखर पुलिस अधीक्षक, गढ़वा
ऋषभ गर्ग पुलिस अधीक्षक, खूंटी
सुमित कुमार अग्रवाल SP, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB)
राजकुमार मेहला SP, आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS)
IG स्तर पर भी हुए बदलाव Police Officers Transfer
- शैलेन्द्र कुमार सिन्हा: पलामू से स्थानांतरित कर IG बोकारो बनाया गया है।
- माईकेलराज एस०: इन्हें IG रेल की जिम्मेदारी दी गई है।
- सुनील भाष्कर: अब IG झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) के पद पर तैनात होंगे।
- क्रांति कुमार गेड़िदेशी: इन्हें IG निगरानी-सह-सुरक्षा (विद्युत बोर्ड) बनाया गया है।
युवा अधिकारियों की तैनाती Police Officers Transfer
- दिव्यांश शुक्ला: SDPO, हुसैनाबाद
- राघवेन्द्र शर्मा: SDPO, पतरातू
- सैयद मुस्तफा हासमी: SDPO, चक्रधरपुर
- निखिल राय: ASP, कोतवाली (रांची)