अगले महीने शुरू होगा ये नया Expressway, 120 KM प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी गाड़ियां
May 23, 2025, 11:05 IST
Expressway: उत्तर प्रदेश की दो प्रमुख शहरों को जोड़ने वाला बहुप्रतीक्षित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे जून 2025 से यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा. यह 63 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड कॉरिडोर, उत्तर प्रदेश के विकास, कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक नई ऊंचाई देगा. इस एक्सप्रेसवे को नेशनल एक्सप्रेसवे-6 (NE-6) के नाम से भी जाना जाएगा. खास बात यह है कि इसमें कोई टोल प्लाजा मुख्य मार्ग पर नहीं होगा, बल्कि सभी टोल प्लाजा सर्विस लेन में बनाए जाएंगे. 4,700 करोड़ की लागत से बन रहा है Lucknow Kanpur Expressway इस परियोजना की आधारशिला दिसंबर 2020 में रखी गई थी और इसे राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिया गया. करीब 4,700 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस प्रोजेक्ट का 80% काम पूरा हो चुका है. यह एक्सप्रेसवे लखनऊ के पिपरसंड से शुरू होकर कानपुर के उन्नाव जिले में आजाद चौक तक पहुंचेगा. रास्ते में यह नवाबगंज, बंथरा, बनी, दतौली कांठा, तौरा, नीरना, अमरसस और रावल जैसे क्षेत्रों को जोड़ेगा. खास बातें
- कुल लंबाई: 63 किमी
- एलिवेटेड सेक्शन: 18 किमी
- ग्रीनफील्ड रूट: 45 किमी
- 3 बड़े पुल, 28 छोटे पुल, 6 फ्लाईओवर, 38 अंडरपास और 4 इंटरचेंज
- भविष्य में 6 लेन से 8 लेन तक विस्तार योग्य
- यह एक्सप्रेसवे लखनऊ रिंग रोड और गंगा एक्सप्रेसवे से भी जुड़ जाएगा, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी.