LPG Gas Cylinder: घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी, जाने कितने बढ़े दाम ?
कितने बढ़े दाम ?
जानकारी के मुताबिक, देश में 11 महीनों के बाद LPG गैस सिलेंडरों के दामों में बढोतरी हुई है। हाल ही में शुरु इजरायल ईरान युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में ऊर्जा कीमतों में बढोतरी हुई है जिसके बाद भारत में गैर सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में 60 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। LPG Gas Cylinder
गुरुग्राम में गैर सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर अब 60 रुपए की बढोतरी होने के बाद 921.50 रुपए का हो गया है। इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी ।
मिली जानकारी के अनुसार, घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में बढोतरी के अलावा कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में भी बढोतरी की गई है। अब कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में भी 114 रुपए की बढोतरी की गई है जिसके बाद गुरुग्राम में 19 किलोग्राम का कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1900 रुपए हो गई है।
केवल एक सिलेंडर
जानकारी के मुताबिक,भारत में एक महीने में तीन सिलेंडर बुक करा सकते थे लेकिन युद्ध शुरु होने के बाद से गैस की कीमतों में हुई बढोतरी की वजह से अब 25 दिनों में सिर्फ एक ही LPG गैस सिलेंडर बुक करा सकते हैं। LPG Gas Cylinder
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम में घरेलू गैस सिलेंडर कनेक्शनों की संख्या करीब 9 लाख है जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर कनेक्शनों की संख्या 30 हज़ार है।