{"vars":{"id": "128336:4984"}}

  LPG Cylinder: घर बैठे कर सकते हैं LPG गैस सिलेंडर बुकिंग, फटाफट करें चेक 

 
 

LPG Cylinder: ईरान-अमेरिका के युद्ध के चलते देश में LPG सप्लाई पर असर पड़ा है। वहीं केद्र सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम लागू कर रसोई गैस की सप्लाई बाधित न हो, इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को पता होना चाहिए कि वे किन आसाना तरीकों से घर बैठे सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

ऑनलाइन गैस बुकिंग के आसान तरीके
1. आधिकारिक वेबसाइट और ऐप

इंडेन: इंडेन की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगिन करें और 'बुक योर सिलेंडर' विकल्प चुनें।

HP गैस: एचपी पे मोबाइल ऐप या एचपी एनी टाइम (आईवीआरएस) नंबर 88888 23456 पर संपर्क करें।

BHARAT गैस: भारत पेट्रोलियम की वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग करें।

2. थर्ड-पार्टी ऐप से बुकिंग
PAYTM जैसे ऐप पर 'गैस बुकिंग' सेक्शन में जाकर अपने ऑपरेटर (इंडेन, एचपी या भारत) का चयन करना होगा। कंज्यूमर नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर ऑनलाइन भुगतान करें।

3. व्हाट्सऐप बुकिंग
इंडेन: आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर 77189 55555 पर मैसेज करें। कस्टमर WhatsApp पर मैसेज भेजकर अपनी LPG रिफिल बुक कर सकते हैं और बुक की गई रिफिल का स्टेटस अपडेट देख सकते हैं। यह सिस्टम पूरी तरह से ऑटोमेटेड है और LPG कस्टमर्स के लिए यह सुविधा बिना किसी खर्च के 24/7 उपलब्ध है। इस सुविधा के ज़रिए, हम LPG कस्टमर्स को डिजिटल पेमेंट लिंक और दूसरे प्री-डिलीवरी चेक अपडेट भी फ्री मैसेज के तौर पर भेज रहे हैं।

एचपी गैस: 92222 01122 पर "Hi" भेजकर बुकिंग शुरू करें।

4. मिस्ड कॉल सर्विस
इंडेन उपभोक्ता 84549 55555 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर तुरंत बुकिंग कर सकते हैं।

बुकिंग के लिए जरूरी जानकारी
· रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर

· 16 अंकों का एलपीजी आईडी या कंज्यूमर नंबर

· डिस्ट्रीब्यूटर कोड