Longest train in India: ये है एशिया की सबसे लंबी ट्रेन, डिब्बे गिनते-गिनते उड़ जाएंगे होश
longest train in India: भारत में दुनिया का चौथा बड़ा रेल नेटवर्क है। भारत में रोजाना 13 हजार से ज्यादा ट्रेनें 68000 KM के दायरे में यात्रियों को अपनी सेवाएं देती है। इंडियन रेलवे माल ढुलाई के क्षेत्र में भी बहुत योगदान देती है। एक ऐसी ही मालगाड़ी भारत में चलती है जो 4000km से भी लंबी है। ये भारत की ही नहीं बल्कि एशिया की सबसे लंबी ट्रेनों में शुमार है।रेल समय सारणी
ट्रेन में कितने डिब्बे होते हैं?
वैसे आमतौर पर ट्रेन में 12 से लेकर 24 तक डिब्बे होते हैं। वहीं प्रीमियम की बात करें तो इनमें 18 तक डिब्बे होते हैं। वहीं, जहां मालगाड़ियों की बात आती है तो डिब्बों की संख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़ जाती है।
भगवान शंकर के नाम पर रखा गया है इस ट्रेन का नाम
भारत में सबसे ज्यादा डिब्बों वाली ट्रेन का नाम भगवान शंकर के नाम पर रुद्रास्त्र रखा गया है। ये लगभग साढ़े 4000km लंबी है। इसकी लंबाई के आधार पर ही एस एशिया की सबसे लंबी ट्रेन का खिताब मिला है। इससे पहले 'सुपर वासुकी'सबसे लंबी ट्रेन थी, जो 3.5km लंबी थी,जिसमें 295 डिब्बे थे।यात्री सुरक्षा उपकरण
कितने हैं डिब्बे?
रुद्रास्त्र में 354 डिब्बे हैं। इन डिब्बों को खींचने के लिए 7 इंजन लगाए गए हैं। ये ट्रेन भारतीय रेलवे की ताकत और भव्यता को बयां करती है।
अगस्त 2025 में अपने ट्रॉयल में बनाया था अनोखा रिकॉर्ड
पूर्व मध्य रेलवे इसे बीते साल अगस्त में लॉन्च किया था। पंडित दीन दयाल उपाध्याय डिवीजन से इसे धनबाद मंडल के बीच ट्रॉयल रन 7 अगस्त 2025 को किया गया था। तब इस मालगाड़ी ने 40.5 किमी/घंटे की रफ्तार से अपना 209 किमी का रन तय किया था। इस ट्रेन ने माल ढुलाई के क्षेत्र में क्रांति ला दी है।