LGP Cylinder: LPG सिलेंडर मिलने में हो रही है देरी? तो इन नंबरों पर करें शिकायत
LGP Cylinder: मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बीच देश में रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर लोगों में चिंता बढ़ने लगी है। उपभोक्ताओं को डर है कि कहीं गैस सिलेंडर की सप्लाई पर कोई असर न पड़े। हालांकि केंद्र सरकार ने कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है।
सरकार के अनुसार घरेलू रसोई गैस की उपलब्धता बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
बुकिंग के बीच समय बढ़ाया गया
एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के बीच का समय अब 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। लेकिन ग्रामीण ग्राहकों के लिए यह अंतराल 45 दिन कर दिया गया है। इसी बीच कुछ शिकायतें सामने आई हैं कि कुछ गैस डीलर सिलेंडर की डिलीवरी में देरी कर रहे हैं।
अगर सिलेंडर बुक करने के बाद भी समय पर डिलीवरी नहीं मिलती है या डीलर मनमानी करता है तो उपभोक्ता सीधे गैस कंपनी की हेल्पलाइन पर जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
LPG कंपनियों के हेल्पलाइन नंबर
HP Gas के ग्राहक शिकायत के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
1800-2333-555 (टोल फ्री)
9493602222 (HP Anytime LPG)
Bharat Gas के उपभोक्ता इन नंबरों पर शिकायत या जानकारी ले सकते हैं:
1800-22-4344 (टोल फ्री)
7715012345 (LPG बुकिंग)
Indane Gas के ग्राहकों के लिए नंबर इस प्रकार हैं:
1800-2333-555 (टोल फ्री)
7718955555 (बुकिंग और शिकायत)