देर रात सरकार ने IAS अफसरों का किया तबादला; 17 जिलों को मिले नए DC, देखें लिस्ट
कई अनुभवी अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिलों का उपायुक्त (DC) बनाया गया है। इस आदेश में पांच DDC को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए DC के पद पर प्रमोट किया गया है, वहीं पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को भी नई तैनाती मिली है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। IAS officer Transfer
नए चेहरों की तैनाती
सरकार ने रांची के DDC रहे सौरभ कुमार भुवानिया को खूंटी का नया DC नियुक्त किया है। वहीं, मंत्रिमंडल सचिवालय में विशेष सचिव रहे राजीव रंजन को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) का उपायुक्त बनाया गया है। JPSC के सचिव संदीप कुमार अब लातेहार के उपायुक्त होंगे, जबकि लातेहार से हटाकर उत्कर्ष गुप्ता को कोडरमा की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा, पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे संदीप कुमार मीणा को लोहरदगा का नया DC बनाया गया है। IAS officer Transfer
मिली जिलों की कमान
तबादला सूची के अनुसार, शशि प्रकाश सिंह को हजारीबाग से देवघर का उपायुक्त बनाया गया है, जबकि हेमंत सती अब साहिबगंज से हजारीबाग भेजे गए हैं। अनन्य मित्तल को गढ़वा, मेघा भारद्वाज को पाकुड़, और लोकेश मिश्रा को गोड्डा का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। पलामू की जिम्मेदारी अब दिलीप प्रताप सिंह शेखावत संभालेंगे। खूंटी के DDC रहे आलोक कुमार को जामताड़ा का नया उपायुक्त बनाया गया है। IAS officer Transfer
IAS की लिस्ट
नाम यहां के बनाए गए उपायुक्त
राजीव रंजन जमशेदपुर
सौरभ कुमार भुवानिया खूंटी
आलोक कुमार जामताड़ा
संदीप कुमार लातेहार
अनन्य मित्तल गढ़वा
दिलेश्वर महतो गुमला
मेघा भारद्वाज पाकुड़
लोकेश मिश्रा गोडा
शशि प्रकाश सिंह देवघर
उत्कर्ष गुप्ता कोडरमा
हेमंत सती हजारीबाग
मनीष कुमार चाईबासा
ऋतुराज रामगढ़
रवि आनंद चतरा
दीपक कुमार दुबे साहिबगंज
दिलीप प्रताप सिंह पलामू
संदीप कुमार मीना लोहरदगा
DDC से DC पद पर प्रमोशन IAS officer Transfer
इस फेरबदल में कई जिलों के विकास आयुक्तों (DDC) पर भरोसा जताया गया है। गोड्डा के DDC दीपक कुमार दुबे को साहिबगंज का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, गुमला के DDC दिलेश्वर महतो को पदोन्नत करते हुए उसी जिले (गुमला) का DC बनाया गया है। रामगढ़ की कमान ऋतुराज को सौंपी गई है, जो इससे पहले कोडरमा के DC थे। रवि आनंद को जामताड़ा से हटाकर चतरा का नया उपायुक्त बनाया गया है।