{"vars":{"id": "128336:4984"}}

घर वाली की पायल गिरवी रख दी रिश्वत: बिजली वालों ने धमकी, लाइनमैन की सेवा समाप्त; JE पर भी लटकी कार्रवाई की तलवार

 
Lakhimpur Kheri News: उतररप्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। उतरप्रदेश के फूलबेहड़ के बेड़हा सोतिया के जंगल नंबर 11 में बिजली विभाग के लाइनमैन की अवैध वसूली का मामला सामने आया है। ग्रामीण के पास पैसे नहीं थे तो बिजली वालों ने उसे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी।

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण इससे डर गया और पत्नी की पायल गिरवी रखकर पांच हजार की रिश्वत दी। DM दुर्गा शक्ति नागपाल से शिकायत के बाद लाइनमैन की सेवा समाप्त कर दी गई है और जेई पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। Lakhimpur Kheri News

मिली जानकारी के अनुसार, जंगल नंबर 11 के उपभोक्ता अभिताभ बच्चन से वसूली की शिकायत DM के पास पहुंची। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले शारदानगर पावर हाउस से निर्गत श्रीनगर फीडर पर गांव बेडहा सोतिया जंगल नंबर 11 में JE, टीजी-टू, लाइनमैन चेकिंग के लिए पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि चेकिंग के दौरान घर के भीतर चार्ज हो रहे आटो को पकड़ने के बाद बिजलीकर्मियों ने उसको डराया-धमकाया और 20 हजार रुपये की मांग की। कहा कि पैसे नहीं दोंगे तो मुकदमा दर्ज हो जाएगा। Lakhimpur Kheri News

क्या लगाए आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, आरोप है कि लाइनमैन व SDO पांच हजार रुपये में मामला सुलझाने की बात कही। इसके बाद अमिताभ ने पत्नी की पायल गिरवी रखकर पांच हजार रुपये दिए, जिसके बाद बिजलीकर्मी कार्रवाई न करने पर राजी हुए। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद वह कर्मचारी गांव में कई जगह चेकिंग कर दो से 10 हजार रूपये तक अवैध वसूली कर वापस लौटे।

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने इस नाराजगी भी जताई, लेकिन वे कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। आरोप है कि अमिताभ ने इस मामले की शिकायत करने की बात कही तो स्टाफ के अन्य लोग भी धमकी देने लगे। मितौली डिविजन के अधिशासी अभियंता के अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच में पैसा लेने की पुष्टि हुई है। Lakhimpur Kheri News

मिली जानकारी के अनुसार, लाइनमैन की सेवा समाप्त की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जेई व टीजी टू कर्मचारी के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जा रही है। SDO पर आरोप लगा है, जिसकी जांच की जा रही है।