क्या आपके वाहन की RC हो गई गुम? तो घबराइए नहीं...दोबारा डाउनलोड करने की पूरी प्रोसेस यहां जानें
Jun 21, 2025, 11:15 IST
Vehicle RC: हर वाहन का सबसे जरूरी दस्तावेज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यानी RC है। अक्सर आप लोगों ने देखा होगा कि रोड पर चेकिंग के दौरान वाहन चालक से RC मांगी जाती है। नियमों के अनुसार RC आपका आधिकारिक प्रमाण है कि आप वाहन के मालिक हैं। इसके बिना आपका वाहन चोरी का समझा जाता है। जिसका आपको बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। लेकिन अगर किसी वाहन का RC गुम हो जाता है तो आपको घबराने कि जरूरत नहीं है। आप अपना RC ऑनलाइन आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। वाहन पोर्टल के जरिये RC दोबारा बहुत आसानी से यह डाउनलोड हो जाती है। आइये हम आपको इसके बारे में पूरी प्रक्रिया बताते हैं।
जानें कैसे ऑनलाइन डाउनलोड करे RC
- आधिकारिक Vahan portal पर जाएं।
- "Online Services" पर क्लिक करें और "Vehicle Related Services" चुनें।
- अपना राज्य चुनें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और OTP का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
- अपना व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर दर्ज करें।
- उचित सेक्शन पर जाएं (जैसे "Download Document" या "RC Print" - सटीक लेबल राज्य पोर्टल के अनुसार भिन्न हो सकता है)।
- बस कुछ ही क्लिक में अपनी RC की जांच करें और उसे डाउनलोड करें।
- डिजिलॉकर का उपयोग कर डाउनलोड करने का प्रोसेस
- डिजिलॉकर वेब पेज या एप्लिकेशन पर जाएं।
- अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर से लॉग इन करें।
- 'Ministry of Road Transport and Highways' सेक्शन पर जाएं।
- 'Registration Certificate' चुनें और अपने वाहन का विवरण दर्ज करें।
- सुनिश्चित करें कि आपके आधार पर नाम RC पर नाम से मेल खाता हो।
- अपने डिवाइस पर अपने RC का पूर्वावलोकन करें और उसे डाउनलोड करें।
- आपकी डिजिटल RC 'Issued Documents' सेक्शन में दिखाई देगी और इसे कभी भी एक्सेस किया जा सकता है।