{"vars":{"id": "128336:4984"}}

KMP Expressway: इस एक्सप्रेसवे की जल्द बदलेगी सूरत, करोड़ों की लागत से सफर बनेगा बिल्कुल आसान 

 
KMP Expressway: वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर 53 KM हिस्से की सूरत बदलने का काम सोमवार से शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के मानेसर से पलवल तक मरम्मत पर 48 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस कार्य से यात्रियों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। 

जानकारी के मुताबिक, औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगा। जो पिछले कई सालों से KMP की मरम्मत का इंतजार कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, छह महीने में मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। KMP Expressway

मिली जानकारी के अनुसार, HSIIDC ने 53 KM के हिस्से का कार्य शुरू किया है। जगह-जगह गड्ढे होने की वजह से अक्सर हादसे होते रहते हैं। एक्सप्रेसवे की मरम्मत के साथ ही जहां अवैध कट है, उसे बंद किए जाएंगे। वहीं बैरियर और रेलिंग दुरुस्त किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह के निर्देश पर KMP एक्सप्रेसवे पर मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। वह लगातार HSIIDC के अधिकारियों से मरम्मत कार्य को समीक्षा करके रिपोर्ट लेते रहते हैं। KMP Expressway

जानकारी के मुताबिक, इस एक्सप्रेसवे पर मानेसर से पलवल के बीच की हालत सात साल से खराब है। कई जगह तो सड़क बैठ चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार, तारकोल से बनी सड़क में परतें उखड़ चुकी हैं। एक्सप्रेसवे पर मानेसर से पलवल तक 20 से अधिक अवैध कटों को बंद किया जाएगा। सबसे अधिक परेशानी नूंह जिले में है। KMP Expressway

मिली जानकारी के अनुसार, अवैध कटों की वजह से कहीं से भी वाहन एक्सप्रेसवे पर चढ़ जाते हैं। इससे रोजाना वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। एक्सप्रेसवे की मुख्य सड़क में जगह-जगह बड़े गड्ढे भी बने हुए हैं। रात के अंधेरे में कई बार गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाते हैं। KMP Expressway

जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम सीमा में भी कई जगह बड़े गड्ढे बने हुए हैं। अब इसकी मरम्मत होने से जहां सफर सुगम होगा, वहीं हादसों से बचाव होगा। 

आवागमन आसान होगा KMP Expressway

मिली जानकारी के अनुसार, HSIIDC के अधिकारियों ने कहा कि मरम्मत करने के बाद वाहनों की रफ्तार बढ़ेगी। लंबी दूरी तय करने वाले वाहन चालकों को कई बार झपकी आ जाती है। इससे भी हादसा हो जाते है। इसे ध्यान में रखकर एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह पीली पट्टियां भी बनाई जाएंगी। जहां पर हल्का मोड़ है, वहां से कुछ मीटर पहले साइनेज बोर्ड भी लगाए जाएंगे। KMP Expressway

जानकारी के मुताबिक, HSIIDC के उप महाप्रबंधक अरुण गर्ग ने कहा कि उद्योग KMP एक्सप्रेसवे पर मानेसर से पलवल तक 53 KM हिस्से में मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्य उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह के निर्देश पर हो रहा है। छह महीने में कार्य पूरा होने के बाद एक्सप्रेसवे की सूरत बदल जाएगी।