{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Kia की ये गाड़ी बनी लोगों की पहली पसंद, कम बजट में मिल रहे धांसू फीचर्स

 
Kia इंडिया की सबसे सस्ती SUV सोनेट की बीते मई माह में सबसे ज्यादा बिक्री हुई। रिपोर्ट के अनुसार Kia Sonet को 8,054 ग्राहकों ने खरीदा, जो कि एक साल पहले मई की 7433 यूनिट के मुकाबले 8 फीसदी ज्यादा है। सोनेट की मौजूदा एक्स शोरूम प्राइस 8 लाख रुपये से शुरू होकर 15.64 लाख रुपये तक जाती है। Kia Sonet को आप पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Kia Seltos की सेल 10 % घटी

Kia Seltos की बिक्री बीते मई महीने में सालाना रूप से 10 फीसदी घट गई। किआ की इस मिडसाइज एसयूवी को 6,082 ग्राहकों ने खरीदा। एक साल पहले मई में सेल्टॉस की 6,736 यूनिट बिकी थी।

Kia Carens की बिक्री 15% घटी

मई महीने में किआ कैरेन्स (Kia Carens) की 4,524 यूनिट बिकी और यह संख्या मई 2024 की 5316 यूनिट के मुकाबले 15 फीसदी कम है। आपको बता दें कि बीते महीने किआ इंडिया ने नई कैरेन्स क्लाविस (Kia Carens Clavis) लॉन्च की है, जिसमें बेहतर लुक और फीचर्स के साथ ही धांसू सेफ्टी भी है।

Kia Syros की कितनी यूनिट बिकी

Kia Syros की बीते मई महीने में 3,611 यूनिट बिकी है। सिरॉस धीरे-धीरे मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है और आने वाले समय में इसकी बिक्री में रफ्तार देखने को मिल सकती है।

Kia Carnival Limousine

Kia इंडिया की लग्जरी लिमोजीन कार्निवल (Kia Carnival Limousine) को बीते मई महीने में 44 ग्राहकों ने खरीदा। किआ कार्निवल लिमोजीन लग्जरी एमपीवी सेगमेंट में काफी अच्छ कर रही है।

ये दो इलेक्ट्रिक कारों रही फ्लॉप

Kia की प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी किआ ईवी6 (Kia EV6) और किआ ईवी9 (Kia EV9) को बीते मई महीने में एक भी ग्राहक नहीं मिले।