{"vars":{"id": "128336:4984"}}

 Khatu Shyam Temple: खाटूश्याम मेले में आने वाले श्रद्धालु इन बातों को रखे ध्यान, वरना हो सकती है परेशानी

 
 Khatu Shyam Mandir: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटूश्याम मंदिर पर वार्षिक फाल्गुनी मेले का आयोजन होगा। यह मेला 21 से 28 फरवरी तक लगेगा। मेले के लिए तिल के बाद मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं, जो अब 24 घंटे खुले रहेंगे। अगर आप भी खाटुश्याम बाबा के दर्शन करने जा रहे हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
मेला अवधि 21 से 28 फरवरी यानि कुल 8 दिन की रहेगी।
रथयात्रा व एकादशी 27 फरवरी की है।
मेला अवधि में VIP दर्शन भी बंद रहेंगे।
DJ पर भी प्रतिबंध रहेगा।
इत्र की शीशी व कांटेदार गुलाब पर भी रोक रहेगी।
रींगस से आने वाले श्रृद्धालुओ को लगभग 30 km चलना होगा।
निशान/ ध्वज 8 फीट से ज्यादा नहीं होने चाहिए।
किसी भी वाहन को पार्किंग से खाटू कस्बे में आने की परमिशन नहीं होगी। खाटू कस्बा नो- व्हीकल जोन घोषित किया गया है।
दर्शन मार्ग तोरण द्वार से डायवर्सन करते हुए ‘चारण मैदान’ – ‘लखदातार मैदान’ – ’40 फीट रास्ते’ से होते हुए मंदिर में 14 लाइनो में प्रवेश रहेगा।
बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखें।
किसी भी अनावश्यक गलत जानकारियों पर विश्वास न करें।
पार्किंग व्यवस्था QR code के माध्यम से होगी।
2 हजार ई-रिक्शा संचालित होंगे जिनका किराया 25 रुपए निर्धारित किया गया है।