{"vars":{"id": "128336:4984"}}

खाकी एक बार फिर हुई दागदार ! सब-इंस्पेक्टर 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

 
Naya Haryana : उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है।  उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ACB ने सरायमीर थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गंगापुर, थाना बिलरियागंज निवासी अवनीश कुमार राय ने ACB को शिकायत की थी कि सरायमीर थाने के सब-इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह एक मुकदमे से उनका नाम निकालने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत माँग रहे थे। UP Bribe Action News

जानकारी के मुताबिक, शिकायत की प्रारंभिक जाँच के बाद ACB ने शुक्रवार को ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। टीम ने थाना सरायमीर के दक्षिणी गेट के सामने सड़क किनारे जाल बिछाया। जैसे ही उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह ने शिकायतकर्ता अवनीश कुमार राय से रिश्वत की रकम ली, टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। UP Bribe Action News

मिली जानकारी के अनुसार, तलाशी के दौरान आरोपी के पास से पूरी 20 हजार रुपये की रिश्वत राशि बरामद की गई। ACB ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। UP Bribe Action News

जानकारी के मुताबिक, इस सफल ट्रैप कार्रवाई में निरीक्षक संतोष कुमार दीक्षित (ट्रैप टीम प्रभारी), निरीक्षक आनंद कुमार वर्मा, निरीक्षक कमलेश कुमार पासवान, सब-इंस्पेक्टर मुर्ताजिर हुसैन खान तथा ACB के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।