{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Jyoti Malhotra: पाकिस्तानी जासूस ज्योति मल्होत्रा ने उगले कई बडे़ राज, पहलगाम हमले से पहले भी गई थी पाकिस्तान, सामने आया 'जट रंधावा' कनेक्शन

 
Jyoti Malhotra: हरियाणा के हिसार की ज्योति मल्होत्रा (Jyoti Malhotra Update) को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। पाकिस्तान से जासूसी के आरोप में अरेस्ट हुई ज्योति पहलगाम हमले से पहले भी पाकिस्तान गई थी। खबरों की मानें, तो SP हिसार शशांक कुमार सावन ने बताया कि पाकिस्तान ज्योति को एक एसेट की तरह विकसित कर रहा था। इसके अलावा ज्योति S ponsored Trips पर पाकिस्तान जाती थी। जांच में पता चला है कि वह पहलगाम हमले से पहले भी पाकिस्तान में थी। पूछताछ में पता चला है कि उसके साथ कुछ और लोग भी शामिल थे, जिसके बारे में पुलिस अभी जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्योति तीन बार पाकिस्तान जा चुकी है। वह पहलगाम आतंकी घटना और ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी (आईबी) की संदिग्धों लिस्ट में शामिलहुई थी।  देश की खुफिया सूचनाएं शेयर करने का Input मिलने के बाद से ज्योति मल्होत्रा के फोन और सोशल मीडिया अकाउंट को ट्रेस किया जा रहा था। खबरों की माने, तो हिसार के DSP कमलजीत ने बताया कि ज्योति ट्रैवल विद जो नाम से एक यू-ट्यूब चैनल चलाती है। जांच में पता चला है कि वह 2023 में वीजा लगवाने के लिए पाकिस्तान हाई कमीशन गई थी। वहां पर ही उसकी मुलाकात (एहसान उर रहीम उर्फ दानिश) से हुई थी। इसके बाद ज्योति ने दानिश से फोन पर Contact करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसने तीन बार पाकिस्तान की यात्रा की। पाकिस्तान में दानिश के कहने पर ही उसने अली अहवान से मुलाकात की। अली अहवान ने ज्योति के ठहरने और घूमने का सारा प्रबंध किया और उसकी मुलाकात पाकिस्तानी इंटेलीजेंस के अधिकारियों से कराई। ज्योति मल्होत्रा ने पुलिस को बताया कि दानिश के कहने पर ही ज्योति पाकिस्तानी इंटेलीजेंस ऑपरेटिव (PIO) के शाकिर उर्फ राणा शाहबाज से मिली और उसका मोबाइल नंबर भी लिया था।DSP ने बताया कि किसी को पता नहीं चले इसलिए ज्योति ने शाकिर के फोन नंबर को अपना मोबाइल में जट रंधावा नाम से सेव कर लिया और भारत आने के बाद वह शाकिर सहित अन्य लोगों से (व्हाटसएप, स्नैप चैट, टेलीग्राम) सोशल मीडिया से संपर्क में रहने लगी और देश विरोधी सूचनाएं पाक तक पहुंचाने लगी। फिलहाल, भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने दानिश को जासूसी के आरोप में वांछित घोषित कर रखा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ज्योति के PIO के एक व्यक्ति के साथ नजदीकी संबंध हैं। ज्योति मल्होत्रा ने पाकिस्तान के अलावा चीन, इंडोनेशिया के बाली की भी यात्रा की है।