{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Jyoti Malhotra: ज्योति मल्होत्रा को नहीं मिली कोर्ट से राहत, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

 
Jyoti Malhotra: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार हुई हरियाणा यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (Jyoti Malhotra Case) की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को ज्योति को एक बार फिर से कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। खबरों की मानें, तो ज्योति मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने बताया कि आज कोर्ट में ज्योति वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुई थी। अब अगली सुनवाई 23 जून को होगी। वकील कर सकते हैं जमानत की अपील जानकारी के मुताबिक, Jyoti Malhotra को आज फिर से 14 दिन के लिए फिर से जेल भेज दिया गया है। वहीं इसी बीच ज्योति के वकील कुमार मुकेश उनकी बेल के लिए याचिका दायर कर सकते है। वकील ने बताया कि प्रशासन अपनी सहुलियत के हिसाब से ही वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी कर सकता है। पाक के एजेंट्स को दी जानकारी बता दें कि इससे पहले 26 मई को पुलिस ने ज्योति को कोर्ट में पेश किया था, जहां से 14 दिन के लिए ज्योति मल्होत्रा को जेल भेज दिया था। ज्योति पर पाकिस्तान के एजेंट्स को संवेदनशील जानकारियां देने के आरोप लगे है। हिसार पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि ज्योति ने पाक एजेंटों से बातचीत की थी। पुलिस ने खंगाले ज्योति के बैंक अकाउंट्स वहीं पुलिस ने ज्योति मल्होत्रा के बैंक अकाउंट भी खंगाले हैं। हालांकि, पुलिस इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं ज्योति के वकील कुमार मुकेश का कहना है कि ज्योति मल्होत्रा पर पुलिस ने जो धाराएं लगाई हैं, वो गलत है। पुलिस की जांच से ऐसा नहीं लगता कि ज्योति पर लगाए गए आरोप सही है। वहीं कुमार मुकेश ने ये भी कहा कि पुलिस की चार्जशीट से ही पता चलेगा कि पुलिस ने किस आधार पर ज्योति मल्होत्रा पर कार्रवाई की है।