IRS अधिकारी की बेटी की दुष्कर्म के बाद गला घोटकर हत्या, UPSC की कर रही थी तैयारी
जताया जा रहा शक
मिली जानकारी के अनुसार, हत्यारे ने मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर लड़की की हत्या की है। परिजनों को इस वारदात के पीछे एक घरेलू सहायक के होने का अंदेशा जताया है। आरोप है कि उसे करीब एक-डेढ़ महीने पहले काम से निकाल दिया गया था। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। New Delhi Latest News
बेटी को मृत पाया
जानकारी के मुताबिक, IRS अधिकारी पत्नी के साथ बुधवार की सुबह जिम गए थे। पुलिस के मुताबिक उनके जाने के बाद घरेलू सहायक आया था। जब पति-पत्नी लौटे तो बेटी को मृत पाया। घरेलू सहायक बीते कई दिनों से फरार था। स्वजन ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची। मौके से साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सिर और गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले मारपीट भी कि गई है। घरेलू सहायक राहुल मीणा राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है। New Delhi News
सामान में करता था हेराफेरी
मिली जानकारी के अनुसार, शुरुआती छानबीन में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पार्किंग और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज में घरेलू सहायक राकेश मीणा दिखाई दिया। ऐसे में पुलिस को उस पर ही शक है। बताया जा रहा है कि आरोपित घर में खरीदकर आने वाले सामान के दामों में हेराफेरी करता था। परिवार को जब उसकी इस चोरी का पता चला तो उसे काम से हटा दिया गया। New Delhi Latest News
जानकारी के मुताबिक, साथ ही, वह जिसके जरिये काम पर रखा था, उससे कहकर निकलवा दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपित ने बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया है। आरोपित अच्छी तरह से जानता था कि पति-पत्नी सुबह 6 से 6:30 बजे के बीच जिम के लिए निकलते थे।