{"vars":{"id": "128336:4984"}}

IPS Transfer: IPS अधिकारियों हुआ तबादला, फटाफट देखें लिस्ट

 
IPS Transfer: राजस्थान में एक बार फिर IPS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए है। इसके लिए कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। नए आदेश के तहत राजस्थान के तीन जिलों में नए पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त कर दिए गए है। दरअसल, हाल ही में भजन लाल सरकार ने झुंझुनूं और हनुमानगढ़ जिले के SP पर एक्शन लेते हुए उन्हें पद से हटा दिया गया था और उन्हें APO करने का निर्देश दिया गया था। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में झुंझुनूं SP शरद चौधरी और हनुमानगढ़ SP अरशद अली को SPO किया गया है।  अब इन दोनों जिलों में नए पुलिस कप्तान को नियुक्त कर दिया गया है। जहां झुंझुनूं में IPS अधिकारी लोकेश सोनवाल को SP बनाया गया है। वहीं हनुमानगढ़ में IPS अधिकारी हरी शंकर को SP नियुक्त किया गया है. चार आईपीएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर -IPS अधिकारी लोकेश सोनवाल- पुलिस अधीक्षक (झुंझुनूं) -IPS अधिकारी शैलेन्द्र सिंह -पुलिस उपायुक्त यातायात (इन्दोलिया) -IPS अधिकारी जोधपुरहरी शंकर- पुलिस अधीक्षक (हनुमानगढ़) -IPS अधिकारी अमित जैन- पुलिस अधीक्षक (बालोतरा) बता दें कि इन चार IPS अधिकारियों का ट्रांसफर हाल ही में झुंझुनूं और हनुमानगढ़ SP पर हुई कार्रवाई के बाद हुआ है।