{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Kia Carens Clavis : भारत की जबरदस्त 7 सीटर कार! कलर और फीचर्स में No-One

 
Kia Carens Clavis : क्या आप भी नई कार खरीदने का मन बना रहे है। तो यह खबर आपके लिए है। Kia इंडिया ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी नई कैरेंस क्लैविस को लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये है। पहले वाली कैरेन्स के मुकाबले बेहतर लुक और डिजाइन के साथ ही काफी सारे मॉडर्न और अडवांस फीचर्स से लैस 2025 किआ कैरेन्स क्लाविस कई मायनों में वैल्यू फॉर मनी कार लगती है।

जानें कौन-कौन से कलर

Kia Carens Clavis कितने एक्सटीरियर और इंटीरियर कलर ऑप्शन में आती है तो आपको बता दें कि आप इस फैमिली कार को कुल 7 एक्सटीरियर कलर और एक इंटीरियर कलर विकल्पों में खरीद सकते हैं। कैरेन्स क्लाविस को आप आइवरी सिल्वर ग्लॉस, स्पार्कलिंग सिल्वर, प्यूटर ओलिव, इंपीरियल ब्लू, ग्लेशियर वाइट पर्ल, ग्रेविटी ग्रे और ऑरोरा ब्लैक पर्ल जैसे बाहरी रंग विकल्पों के साथ ही ट्रिटियन नेवी और बीज जैसे डुअल टोन इंटीरियर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

बेहतर डिजाइन

Kia Carens Clavis के कलर ऑप्शंस की तस्वीरें दिखाएं, उससे पहले आप जरा इस धांसू 7 सीटर फैमिली कार की खूबियों के साथ ही पावर के बारे में भी जान लें। नई किआ कैरेन्स क्लाविस में आपको नया एक्सटीरियर डिजाइन मिलता है, जिसमें नए डिजाइन के हेडलैंप, टेललैंप और टर्न इंडिकेटर्स के साथ ही कनेक्टिंग एलईडी बार हैं। इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील के साथ ही ओवरओल साइज में आंशिक बढ़ोतरी भी दिखती है।

फीचर्स और पावर

Kia Carens Clavis प्रीमियम इंटीरियर, बड़ी पैनोरमिक स्क्रीन, जिसमें इन्फोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की सुविधा मिलती है। इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, बॉस मोड, फ्रंट सीट के पीछे ट्रे, रूफ माउंटेड एसी वेंट्स, तीसरी कतार में अच्छी स्पेस, तीनों कतारों में चार्जिंग पोर्ट्स जैसे कंफर्ट, कन्वीनियंस और इन्फोटेनमेंट से जुड़ीं सुविधाओं के साथ ही ADAS लेवल 2 समेत सेफ्टी से रिलेटेड और भी जबरदस्त फीचर्स हैं। कैरेन्स क्लाविस में पेट्रोल और डीजल में 3 इंजन ऑप्शन के साथ ही मैनुअल, ऑटोमैटिक, डीसीटी और आईएमटी ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते हैं।