India Richest MLA : ये हैं भारत का सबसे अमीर MLA, संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
इंफ्रा कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के मालिक
बता दें कि पराग शाह मैन इंफ्रा कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के मालिक और चेयरमैन हैं। उनकी कंपनी महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बड़े आवासीय और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स विकसित कर रही है। रियल एस्टेट सेक्टर में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।
पराग शाह का संबंध एक गुजराती जैन परिवार से है। उन्होंने Osmania University से कॉमर्स में ग्रेजुएशन (B.Com) किया है। कारोबार के साथ-साथ उन्होंने राजनीति में भी मजबूत पहचान बनाई है। साल 2019 में वे पहली बार बीजेपी के टिकट पर घाटकोपर ईस्ट से विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2024 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने दोबारा जीत हासिल कर अपनी सीट बरकरार रखी।
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले पांच वर्षों में पराग शाह की संपत्ति में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति लगभग 550 करोड़ रुपये बताई थी, जो 2024 तक बढ़कर 3,383 करोड़ रुपये हो गई। यानी उनकी संपत्ति में करीब 575 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।
राजनीतिक जीवन में पराग शाह घाटकोपर क्षेत्र में विकास कार्यों, झुग्गी-पुनर्वास योजनाओं, ट्रैफिक सुधार और सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। वे कई चैरिटेबल ट्रस्ट्स और ळउध से भी जुड़े हुए हैं।