{"vars":{"id": "128336:4984"}}

IAS Officer Arrested: IAS अधिकारी 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए अरेस्ट, सरकारी आवास से बरामद हुए 47 लाख रुपये

 
IAS Officer Arrested: ओडिशा में विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां पर टीम ने रविवार को एक आईएएस अधिकारी Dhiman Chakma को एक व्यवसायी से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया है। वहीं आईएएस आधिकारी के आवास पर छापेमारी जारी है। अभी तक 47 लाख रुपये नकद बरामद किए जा चुके हैं। इसको लेकर विजिलेंस ने एक विज्ञप्ति  जारी की है। 20 लाख रुपये मांगी थी रिश्वत जानकारी के मुताबिक, रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए आईएएस अधिकारी Dhiman Chakma कालाहांडी जिले के धर्मगढ़ में सब-कलेक्टर के पद पर तैनात हैं। विजिलेंस विभाग की ओर से कहा गया है कि आईएएस अधिकारी ने कुल 20 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी, जिसमें से 10 लाख रुपये की पहली किश्त लेते हुए उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। शिकायतकर्ता की शिकायत पर आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया। पैसे लेकर बुलाया था आवास पर  विजिलेंस का कहना है कि आरोपी अधिकारी की उम्र 30 साल के आसपास है। उन्होंने शिकायतकर्ता को धरमगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर बुलाया था और रिश्वत की राशि ली। इसके बाद कैश को अपनी मेज की दराज में रख लिया"। विज्ञप्ति में कहा गया है कि विभाग ने उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।