{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, महेंद्रगढ़ में डंपर में घुसी तेज रफ्तार कार, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

 
Haryana News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां देर रात 2 बजे के करीब एक तेज रफ्तार कार डंपर में घुस गई। जिससे कार में सवार 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान गुरुग्राम के गांव सिकोपुर निवासी गौरव और सचिन, पंचगांव निवासी कंवरपाल और उत्तर प्रदेश के सचिन के रूप में हुई है। सचिन गुरुग्राम में जिम चलाता था। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह से पिचक गई। करीब 5 घंटे बाद कार की खिड़कियों को काटकर सभी के शवों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी 4 लोग महेंद्रगढ़ में कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हुए थे। कुआं पूजन के बाद वे रात को ही महेंद्रगढ़ से कनीना होते हुए गुरुग्राम जा रहे थे। खबरों की मानें, तो उन्हानी गांव की नहर के पास रोड टूटा पड़ा था। जिसकी वजह से कार के आगे चल रहे डंपर की स्पीड कम कम हो गई और पीछे से आ रही कार टंपर में जाकर घूस गई। इससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और पिचक गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को निकालने के लिए 2 क्रेन बुलाईं गई। इसके बाद कार के दरवाजे काटकर शवों को बाहर निकाला गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।