Haryana News: हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले से टकराई कैथल डिपो की बस, आठ यात्री घायल
Jul 5, 2025, 13:18 IST
Haryana News: हरियाणा के पानीपत से बड़ी खबर आ रही है। यहां शनिवार को नेशनल हाईवे 44 पर हरियाणा रोडवेज की बस एक ट्रॉले में जाकर घुस गई। इससे ड्राइवर समेत 8 यात्री घायल हो गए। वहीं इस हादसे के बाद बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
वहीं हादसे की सूचना तुरंत बाद पुलिस को 112 पर फोन कर सूचा दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद घायलों को राहगीरों और अन्य यात्रियों की मदद से नजदीकी प्राइवेट स्कूल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।
यह हादसा सुबह करीब 11:20 बजे हुआ है। यहां कैथल डिपो की बस पुलिस लाइन के सामने ट्रॉले से जा टकराई। जिससे यह हादसा हो गया। इस हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।