{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Hero ने लॉन्च किये सबसे सस्ते E-स्कूटर! VIDA VX2 के दोनों वेरिएंट करेंगे सबकी छुट्टी

 
Hero MotoCorp ने अपने दो प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर VX2 Plus और VX2 Go को भारत में लॉन्च कर दिया हैं। इन दोनों स्कूटर को आप बैटरी-एज-ए-सर्विस के साथ खरीद सकते हैं। इनकी बैटरी रेंटल चार्ज सिर्फ 0.96 पैसे होगी। कीमत कि बात करें तो VX2 Go की बैटरी-ए-ए-सर्विस (BaaS) के साथ एक्स शोरूम प्राइस महज 59,490 रुपये है। वहीं, VX2 Plus की बैटरी-ए-ए-सर्विस (BaaS) के साथ एक्स शोरूम प्राइस 64,990 रुपये है। वहीं, BaaS के बिना VX2 Plus मॉडल की एक्स शोरूम प्राइस 109,990 रुपये और VX2 Go की एक्स शोरूम प्राइस 99,490 रुपये है। कंपनी इनपर 5 साल या 50,000 किलोमीटर तक की वॉरंटी दे रही है।

जबरदस्त रेंज

VIDA VX2 की बैटरी और रेंज की बात करें तो जहां VX2 Plus में 3.4 kWh की बैटरी लगी है, वहीं VX2 Go में 2.2 kWh की बैटरी लगी है। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिंगल चार्ज रेंज क्रमश: 142 किलोमीटर और 92 किलोमीटर तक की है। यह IDC टेस्ट के अनुसार है। इसमें रिमूवेबल बैटरी के साथ इलेक्ट्रिक पावरट्रेन है, जिसका परफॉर्मेंस भी काफी अच्छा है। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी को फास्ट चार्जर से महज 60 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन

VIDA VX2 मॉडल को आकर्षक डिजाइन के साथ पेश किया है। इसका डिजाइन VIDA जैसा ही है और इसमें 7 नए कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसकी सीट लंबी और आरामदायक है, जिसपर दो लोग आसानी से बैठ सकते हैं। बाद बाकी इसमें एलईडी लाइट्स, स्पोर्टी लुक और कई ऐसी बाहरी खूबियां हैं, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। इसके 12 इंच के पहिये अच्छी पकड़ देते हैं। साथ ही इसमें 33.2 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है, जिसमें आप हेलमेट और कुछ सामान रख सकते हैं।

धांसू फीचर्स

नए VIDA VX2 मॉडल की खूबियों की बात करें तो ये इलेक्ट्रिक स्कूटर रिमोट इमोबिलाइजेशन और क्लाउड कनेक्टिविटी के साथ आते हैं, जिससे ये ज्यादा सुरक्षित है। रिमोट के जरिये आप दूर से ही स्कूटर को बंद कर सकते हैं, वहीं क्लाउड कनेक्टिविटी का मतलब है कि स्कूटर इंटरनेट से जुड़ा हुआ है। आप इन स्कूटर को अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं और राइड के आंकड़े देख सकते हैं। इसमें आपको Firmware Over-The-Air (FOTA) अपडेट भी मिलेंगे। बाद बाकी VX2 Plus में 4.3 इंच की टीएफटी स्क्रीन और VX2 Go में 4.3 इंच की एलसीडी स्क्रीन दी गई है।