{"vars":{"id": "128336:4984"}}

लड़कों की हो गई मौज...भारत में लांच हो रही Hero Electric Splendor, सिंगल चार्ज में दौड़ेगी 400 KM

 
Hero Electric Splendor Bike: हीरो की स्प्लेंडर हर किसी की पहली पसंद हैं। ऐसे में स्प्लेंडर लवर्स के लिए एक खुशी की खबर सामने आई हैं। मार्केट में हीरो इलेक्ट्रिक स्प्लेंडर बाइक लॉन्च होने की खबरें तेजी से फैल रही है। ऐसे में लोग हीरो इलेक्ट्रिक स्प्लेंडर के भारत में लांच होने का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार पता चला है कि भारत में हीरो इलेक्ट्रिक स्प्लेंडर 2025 में ही लांच होगी। बताया जा रहा है कि इसमें आपको लगभग 400 किलोमीटर की रेंज और 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार देखने को मिल सकती है। हालांकि, फिलहाल हीरो ने अपने इस इलेक्ट्रिक बाइक को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अगर हीरो इलेक्ट्रिक स्प्लेंडर भारत में लॉन्च होती है तो इसमें क्या खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, हम आपको यहां पूरी डिटेल में बताएंगे।

सिंगल चार्ज में चलेगी 400 KM

जानकारी के अनुसार हीरो इलेक्ट्रिक स्प्लेंडर बाइक में काफी बड़ी लिथियम और बैटरी देखने को मिल सकती है। इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में लगभग 10 घंटे का समय लगेगा। और एक बार फुल चार्ज होने के बाद आप इसको आराम से 350 किलोमीटर से लेकर 400 किलोमीटर तक बिना रुके चला पाएंगे।

इतनी होगी रफ्तार

रिपोर्ट के अनुसार इसमें काफी पावरफुल बीएलडीसी इलेक्ट्रिक मोटर का सेटअप देखने को मिलेगा। यह मात्र चार सेकंड में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेगी और इसकी टॉप स्पीड लगभग 75 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास बताई जा रही है।

जानें कब होगी लॉन्च

जानकारी के अनुसार हीरो इलेक्ट्रिक स्प्लेंड मार्केट में 2025 के अंतिम महीने में देखने को मिल सकती है और रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत 60000 से लेकर 80 हजार रुपए के बीच बताई जा रही है।