{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather Update: हरियाणा के 11 जिलों में बदलने वाला है मौसम, आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

 
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज यानी गुरुवार की शाम को थोड़ी देर में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश की होने की संभावना है। वहीं इस दौरान आंधी/बिजली/तेज हवाएं (गति 30-40 किमी प्रति घंटे) होने की संभावना है इसके अलावा  चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर, कुरूक्षेत्र, करनाल, गुरूग्राम, मेवात, पलवल, फ़रीदाबाद, सोनीपत, पानीपत में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। जिसके चलते रात गर्म रहेगी। वहीं महेंद्रगढ़, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी में भी लू चलने की संभावना है। हरियाणा में 25 मई से लेकर 28 मई तक होगी लगातार बारिश मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 25 से लेकर 28 मई तक लगातार बारिश होगी। इस दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। हरियाणा में 23 मई बारिश का ऑरेज अलर्ट  मौसम विभाक की मानें, तो 23 मई को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश होगी। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते चंडीगढ़, पंचकुला में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल और करनाल में  तूफान/बिजली/तेज हवाएं (गति 40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। वहीं  चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। वहीं यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल में लू की लहर/गर्म रात होने की संभावना है।। महेंद्रगढ़, रेवाडी, झज्जर में पृथक स्थानों पर घटित होने की संभावना है। इसके अलावा रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जिंद, भिवानी, चरखी दादरी में लू चलने की संभावना है। हरियाणा में 24 मई को बारिश और लू का येलो अलर्ट  24 मई को चंडीगढ़, पंचकुला में अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है। इसके अलावा अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरूग्राम और फ़रीदाबाद में भी बारिश होने की संभावना है। वहीं  तूफान/बिजली/तेज हवाएं (गति 40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है 25 मई को बारिश का येलो अलर्ट  प्रदेश में 25 मई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना। इसमें चंडीगढ़, पंचकुला में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल,जींद,पानीपत,सोनीपत,रोहतक,रेवाड़ी,झज्जर,गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तूफान/बिजली/तेज हवाएं (गति 40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। 26 मई को बारिश का अलर्ट  चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल जिले में भी बारिश होने की संभावना है। कैथल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा जींद,पानीपत,सोनीपत,रोहतक,फतेहाबाद,हिसार,भिवानी,चरखी दादरी, झज्जर, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान  तूफान/बिजली/तेज हवाएं (गति 40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है