{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Weather Update: हरियाणा में शुरू हुई झमाझम बारिश, हिसार में गिरे ओले, इन जिलों में खराब रहेगा मौसम

 
Haryana Weather Update: हरियाणा में गुरुवार को सुबह-सुबह मौसम बदल गया है। जिसके चलते पांच जिलों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। वहीं कई जिलों में बादल छाए हुए है। जिसके चलते किसी भी वक्त बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को रोहतक. चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और फतेहाबाद में बारिश हुई है। जिसके चलते  जगह-जगह जलभराव हो गया है। वहीं  फतेहाबाद में बूंदाबांदी देखने मिली है। इसके अलावा हिसार में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे है। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग की मानें, तो आज 10 जिलों में मौसम खराब रहने वाला है। जिसके चलते दिन भर बारिश का दौर जारी रहेगा। यहां होगी बारिश -चरखी दादरी -भिवानी -रोहतक -हिसार -सोनीपत -जींद -गुरुग्राम -महेंद्रगढ़ -झज्जर -फतेहाबाद