Haryana Weather Update: हरियाणा के इस जिले में बारिश के साथ गिरे ओले, मई में हुआ फरवरी जैसा मौसम
Haryana Weather Update: हरियाणा में बुधवार की शाम को मौसम में बदलाव देखने को मिला है। जिसके बाद भिवानी जिले में बूंदाबांदी के साथ ओले भी गिर है। जिसके बाद मौसम मई के महीने से फरवरी जितना ठंडा हो गआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाएं हुए हैं और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं रोहतक और महम, सांपला, हिसार में भी बूंदाबांदी हुई। जिसके बाद मौसम सुहाना बना हुआ है।
मौसम विभाग की मानें, तो 11 मई तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है। 12 और 13 मई को मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। वहीं चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने भी मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है।
उन्होंने बताया कि हरियाणा में 11 मई तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर-पूर्वी हवाएं चलेंगी। प्रदेश में कम सक्रियता वाले पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होंगे। जिसका आंशिक प्रभाव प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा। इस दौरान हल्की से मध्यम हवाएं चलने की संभावना है और बारिश होने की भी संभावना है।