{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: इस एक्सप्रेसवे पर बनेगा ट्रंपेट इंटरचेंज, इन शहरों को मिलेगा जाम से छुटकारा 

 
Haryana: वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। हरियाणा के गुरुग्राम यानि मिलेनियम सिटी के विकास को गति देने के लिए तैयार हो रहे ग्लोबल सिटी और विजन सिटी प्रोजेक्ट को बेहतर कनैक्टिविटी देने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। जानकारी के मुताबिक, NHAI ने द्वारका एक्सप्रेसवे पर चार लेन का अंडरग्राउंड ट्रंपेट इंटरचेंज बनाने की योजना तैयार की है। यह इंटरचेंज पटौदी रोड जंक्शन के पास बनाया जाएगा, जिससे ग्लोबल सिटी और विजन सिटी को सीधे एक्सप्रेसवे से जोड़ा जा सकेगा।

मिली जानकारी के अनुसार, इस परियोजना की अनुमानित लागत 923 करोड़ रुपए है और पूरा खर्च HSIIDC उठाएगी। अधिकारियों के मुताबिक इस इंटरचेंज से मानेसर और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों से आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही भी काफी आसान हो जाएगी। इंटरचेंज को अंडरग्राउंड बनाया जाएगा ताकि एक्सप्रेसवे के ट्रैफिक पर किसी तरह का असर न पड़े। Trumpet Interchange

जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों के अनुसार योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है और 3 महीने के भीतर निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है। प्रोजेक्ट को पूरा होने में लगभग 30 महीने लगने की संभावना है। इसके तहत करीब 3.2 KM लंबी अप्रोच रोड और रैंप बनाए जाएंगे, जो अंडरपास को ग्लोबल सिटी और विजन सिटी की आंतरिक सड़कों से जोड़ेंगे। वाहन बिना किसी ट्रैफिक सिग्नल के सीधे एक्सप्रेसवे से दोनों शहरों में प्रवेश कर सकेंगे और बाहर निकल सकेंगे। Trumpet Interchange

मिली जानकारी के अनुसार, मानेसर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए घुमावदार लूप रैंप बनाया जाएगा ताकि वाहन आसानी से मुड़ सकें। इंटरचेंज को एक्सप्रेसवे की सतह से लगभग 30 फीट नीचे बनाया जाएगा। निर्माण के लिए बॉक्स पुशिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें बड़े प्रीकास्ट कंक्रीट बॉक्स को एक्सप्रेसवे के नीचे धकेलकर संरचना तैयार की जाती है। इससे निर्माण के दौरान ट्रैफिक प्रभावित नहीं होता। Trumpet Interchange

ग्लोबल सिटी

जानकारी के मुताबिक, सैक्टर-36, 36A, 37 और 37B में करीब 1003 एकड़ क्षेत्र में ग्लोबल सिटी विकसित की जा रही है, जिसका पहला चरण 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं द्वारका एक्सप्रेसवे के दूसरी ओर सेक्टर-88 में करीब 121 एकड़ क्षेत्र में विजन सिटी विकसित की जा रही है, जो भविष्य में एक बड़े व्यावसायिक केंद्र के रूप में उभरेगी। Trumpet Interchange

ट्रंपेट इंटरचेंज

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रंपेट इंटरचेंज वह बिंदु होता है जहां कोई सड़क किसी हाइवे या एक्सप्रेसवे से मिलती है। इसका आकार संगीत वाद्ययंत्र 'तुरही' (ट्रंपेट) जैसा होता है, इसलिए इसे ट्रंपेट इंटरचेंज कहा जाता है। इसमें वाहनों को मुड़ने के लिए रुकना या ट्रैफिक सिग्नल का इंतजार नहीं करना पड़ता। Trumpet Interchange

जानकारी के मुताबिक, गाड़ियां घुमावदार रैप के जरिए बिना किसी बाधा के एक्सप्रेसवे पर प्रवेश और निकास कर सकती हैं। GMDA ने वाटिका चौक से NH-48 तक सदर्न पैरिफेरल रोड (SPR) पर सिग्नल-फ्री एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने के लिए 755 करोड़ रुपए का टैंडर जारी किया है। करीब सवा 4 KM लंबे इस कॉरिडोर को तैयार करने में अढ़ाई साल लगेंगे।