{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana Toll Plaza: हरियाणा से बिना टोल दिए ही जाएंगे दिल्ली, पचगांव में शिफ्ट होगा ये टोल प्लाजा, सैनी सरकार ने दी 28 एकड़ जमीन

 
Haryana Toll Plaza: हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे (NH-48) पर गुड़गांव के खेड़की दौला टोल प्लाजा (Kherki Daula toll plaza) को मानेसर से आगे पचगांव में ट्रांसफर करने को मंजूरी दे दी है। जिससे रोजाना दफ्तर जाने वाले लाखों लोगों के लिए आना-जाना आसान हो जाएगा। जब प्लाजा को गुड़गांव से 15 किलोमीटर दूर पचगांव में ट्रांसफर कर दिया जाएगा, तो दिल्ली और मानेसर के बीच सफर करने वाले वाहन चालकों को भी टोल नहीं देना पड़ेगा। वहीं स्थानीय लोग 2014 से इसे हटाने की मांग कर रहे हैं। सैनी सरकार ने Highway Authority को दी 28 एकड़ जमीन एक अंग्रेजी अखबार की मानें, तो केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस योजना को मंजूरी दे दी है और यह भी कहा है कि नए स्थान पर कोई भीड़भाड़ न हो। इसके लिए NHAI मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोल संग्रह प्रणाली लागू करेगा। सूत्रों ने बताया कि नई सुविधा के लिए, हरियाणा सरकार ने Highway Authority को लगभग 28 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है। इसलिए किया जा रहा शिफ्ट खबरों की मानें, तो पचगांव में टोल एकत्र करने के लिए MMLF सिस्टम को ट्रांसफर करने और शुरू करने की प्रक्रिया में लगभग छह महीने लग सकते हैं। बताया जा रहा है कि पचगांव टोल के एक अच्छी जगह है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह गुड़गांव और मानेसर से आगे है। पंचगांव में वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और NH-48 का एक इंटरचेंज है। इसलिए ये नया टोल टैक्स प्लाजा चौराहे से आगे नहीं हो सकता था। क्या है MMLF  सिस्टम दरअसल, एमएमएलएफ सिस्टम में वाहनों को रुकने की जरूरत नहीं है क्योंकि प्रत्येक लेन के लिए लगाए गए ओवरहेड कैमरे वाहन रजिस्ट्रेशन की संख्या को पढ़ेंगे और वाहन से जुड़े फास्टैग वॉलेट से ऑटोमैटिक रूप से टोल टैक्स काट लेंगे। सू