{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana: हरियाणा में महिला को दूसरों के साथ संबंध बनाने पर मजबूर करता था पति, मामला दर्ज

 
Haryana: हरियाणा के जींद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक महिला के साथ मारपीट और दहेज प्रताड़ना के आरोप में पुलिस ने की 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति पहले से ही शादीशुदा था। वह उसे दूसरे लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। झूठ बोलकर करवाई दूसरी शादी जब पीड़ित महिला ने ऐसा करने से इंकार कर दिया तो उसको घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने बताया कि साल 2019 में उसकी शादी नरवाना क्षेत्र निवासी सोमबीर के साथ हुई थी। सोमबीर पहले से शादीशुदा था और उसने झूठ बोलकर बिना तलाक लिए ही उससे शादी कर ली। शादी के बाद उसके साथ मारपीट की जाती और दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया जाता। पीड़िता के पति की मां-पिता और बहनें प्रताड़ित करने में उसका साथ देती हैं। सोमबीर उसे दोस्तों के साथ सोने के लिए तथा संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। आरोपित के खुद भी दूसरी महिलाओं के साथ संबंध हैं। उसे भी दूसरों के साथ संबंध बनाकर रुपये कमाने के लिए मजबूर करने लगा तो उसने विरोध किया। इस पर उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। आरोपित पति उससे नई कार मांग रहा है। वह अपने भाई के साथ आकर रहने लगी। 19 मई को वह अपने भाई के साथ ससुराल में शैक्षणिक सर्टिफिकेट लेने के लिए गई, ताकि आगे पढ़ाई कर सरकार नौकरी की तैयारी कर सके, लेकिन आरोपितों ने घर का दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उसके ससुर ने उसे गालियां देनी शुरू कर दी और धमकी देते हुए मारपीट पर उतर आए, इसलिए वहां से चले गए। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। महिला थाना पुलिस ने पति सोमबीर सहित उसके परिवार के 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।