Haryana School Summer Vacation 2025: हरियाणा में गर्मियों की छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन
Apr 30, 2025, 10:08 IST
Haryana School Summer Vacation 2025: हरियाणा में इस साल भीषण गर्मी (Haryana severe heat) पड़ रही है। जिसको देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि पिछले साल की तरह इस साल भी हरियाणा में गर्मी की छुट्टियां मई के आखिरी हफ्ते से शुरू हो सकती हैं और जो जून ( Haryana School Summer Vacation) के आखिरी तक जारी रह सकती है। इसी बीच गर्मियों की छुट्टियों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरों की मानें, तो इस बार गर्मी की छुट्टियां 28 मई या फिर 29 मई 2025 से घोषित हो सकती है। वहीं 30 जून तक जारी रह सकती है। हालांकि, शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि शिक्षा विभाग जल्द ही गर्मी की छुट्टियों को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। बता दें कि पिछले साल यानी 2024 में भी हरियाणा में भीषण गर्मी के चलते प्रदेश सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां पहले ही घोषित कर दी थी। पिछले साल हरियाणा के शिक्षा निदेशालय ने 27 मई 2024 को ही गर्मी की छुट्टी का आदेश जारी कर दिया था। ये छुट्टियां सरकारी और निजी स्कूलों में 28 मई 2024 से लेकर 30 जून 2024 तक हुई थी।