Haryana Rapid Train: हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली आना-जाना होगा आसान, करनाल तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन
May 29, 2025, 08:05 IST
Haryana Rapid Train: हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, दिल्ली के सराय रोहिला कालेखां (Sarai Rohila Kalekhan) से करनाल तक नमो भारत कॉरिडोर (Haryana Namo Bharat Corridor Update) बनाया जाएगा। इस पर सेमी हाई स्पीड की ट्रेन चलेगी। जिससे चलके करनाल से दिल्ली आना और जाना आसान हो जाएगा। वहीं इससे पानीपत से दिल्ली जाने वाले छात्रों और अन्य लोगों को भी फायदा मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे ने इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन खरीदने को लेकर प्लानिंग शुरू कर दी है। रेलवे के अधिकारियों ने इसके लिए DC डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया के साथ बुधवार को जिला सचिवालय स्थित कार्यालय में मीटिंग की। इसके साथ कॉरिडोर को लेकर चर्चा की। डीसी ने रेलवे अधिकारियों को आश्वासन दिया कि प्रशासन रेलवे की इस प्रोजेक्ट में हर संभव मदद करेगा। रेलवे अधिकारियों ने डीसी इस आधुनिक कॉरिडोर का संभावित रूप रेखा भी कंप्यूटर के माध्यम से शेयर की। खबरों की मानें, तो डीसी ने बताया कि दिल्ली से करनाल नमो भारत कॉरिडोर के बनने पर दिल्ली से करनाल तक का रास्ता सुगम होगा। इसका फायदा निश्चित रूप से आम जनता को मिलेगा। इस कॉरिडोर पर चलने वाली ट्रेन से व्यापारियों और दिल्ली में नौकरी करने वालों को भी फायदा मिलेगा।