Haryana Rain Alert: हरियाणा में आज फिर खराब रहेगा मौसम, इन 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
Jun 4, 2025, 06:21 IST
Haryana Rain Alert: हरियाणा में आज यानी बुधवार (Haryana Weather Update) को बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने राजधानी समेत 15 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि, पांच जून से मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि चार जून को प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। जिसके चलते आज चंडीगढ़, पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद,हिसार,भिवानी और चरखी दादरी जिले में बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने बारिश के साथ तूफान/बिजली/तेज हवाएं (गति 30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें, तो आज चंडीगढ़, पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, जिंद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद,हिसार,भिवानी,चरखी दादरी जिले में आंधी के साथ बारिश हो सकती है।