Haryana Rain Alert: हरियाणा के इन 10 जिलों में अगले तीन घंटे में होगी बारिश, धूलभरी आंधी भी चलेगी, अलर्ट जारी
Jun 2, 2025, 15:07 IST
Haryana Rain Alert: हरियाणा में थोड़ी देर में बारिश शुरू होने वाली है। दरअसल, मौसम विभाग ने 3 बजे बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके हिसाब से.अगले तीन घंटों में बारिश की संभावना है। इस दौरान महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार, झज्जर, फतेहाबाद, सिरसा जिलों और आसपास के क्षेत्रों में तेज धूलभरी हवाएं आंधी चलने की संभावना है। वहीं कहीं-कहीं गरजचमक के साथ हल्की बारिश की संभावना । यह जानकारी कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार की ओर से दी गई है।