{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाईअलर्ट पर हरियाणा, हिसार एयरपोर्ट बंद, डॉक्टरों की छुट्टियां भी कैंसिल

 

Haryana News: पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद हरियाणा हाईअलर्ट (Haryana on high alert) पर आ गया है। खबरों की मानें, तो  गुरुग्राम और हिसार में डॉक्टरों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। वहीं डॉक्टरों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। इसके साथ सरकारी और प्राइवेज अस्पतालों को Emergency के लिए 25 प्रतिशत बेड रिजर्व रखने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

खबरों की मानें, तो हिसार CMO डॉ. सपना गहलावत ने इस मामले में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से आपात स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्था बनाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। IMA से मीटिंग कर जरूरी सुविधाओं की जानकारी भी ली जाएगी।

वहीं,  हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर एंट्री को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

सुरक्षा कारणों के चलते गाइडलाइंस को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने यह बड़ा फैसला लिया है।

खबरों की मानें, तो एयपोर्ट के  अंदर विजिटर्स और पैसेंजर की एंट्री नहीं हो पाएगी। इसके अलावा फ्लाइट का संचालन होगा या नहीं इस पर आज नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) बड़ा फैसला ले सकता है। हालांकि, अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।