{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा में महिला ने अपने पति से मांगी ये चीज, नहीं दे पाया तो दो महीने के बेटे को ऐसे उतारा मौत के घाट

 
Haryana News: हरियाणा के रोहतक जिले में चार दिन पहले दो महीने के मासूम की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी मां को अरेस्ट कर लिया है। महिला की पहचान प्रियंका (20) के रुप में हुई है। उसने पूछताछ में बताया कि उसी ने ही अपने बेटे को पानी के ड्रम डाला था। जिससे उसकी मौत हो गई। दरअसल, यह मामला अजायब गांव का है। यहां एक कलयुगी मां ने अपने दो माह के मासूम की हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज  शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि बुधवार शाम को जैविक (2 महीने) के अंतिम संस्कार के बाद उसकी मां प्रियंका से पूछताछ की गई। उस समय वह कुछ नहीं बोली। वहीं गुरुवार की सुबह दोबारा पुलिस टीम गांव में पहुंची और उससे पूछताछ की। वहीं जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो प्रियंका ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। महिला ने कहा कि 12 दिन पहले उसने पति मोहित से बच्चे के लिए सोने का ढोल (लॉकेट) मांगा था। उसने कहा था कि उसके पास अभी इतने पैसे नहीं है कि ढोल बनवा सकें। जिससे बाद वह गुस्से में आ गई और उसने बेटे की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात के दिन मासूम जैविक को दस्त लगे थे। उसने बच्चे को साफ किया और फिर नहलाया। इसके बाद पानी के उसी ड्रम में  बच्चे छोड़ दिया। जहां थोड़ी देर बाद मासूम की सांसें थम गईं और उसकी मौत हो गई। पहले बनाई कहानी  आरोपी महिला ने कहानी बनाई की एक महिला आई थी और वह जैविक को ड्रम में डालकर भाग गई। जिसके कारण वह बेहोश हो गई। लेकिन, पुलिस को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला। जिससे यह साबित हो सके कि किसी महिला ने प्रियंका को धक्का दिया और फिर जैविक को ड्रम में डालकर भाग गई। पुलिस का शक प्रियंका पर ही गया और सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।