Haryana News: हरियाणा में महिला जिला परिषद की अध्यक्ष का कैंसिल हुआ ये सर्टिफिकेट, जा सकती है कुर्सी
Jun 8, 2025, 09:45 IST
Haryana News: हरियाणा के पानीपत से बड़ी खबर आ रही है। यहां Additional Deputy Commissioner ने पानीपत जिला परिषद की अध्यक्ष काजल देसवाल का बीसी जाति का सर्टिफिकेट कैंसिल कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, जिला परिषद की अध्यक्ष काजल ने इसी सर्टिफिकेट के आधार पर बीसी आरक्षित वार्ड-13 से चुनाव जीता था। अब उनकी कुर्सी खतरे में है। वहीं इस मामले में काजल के पति संदीप देसवाल का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। अगर ऐसा पत्र जारी हुआ है तो वो हाई कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि एडिशनल डीसी के पास जाति प्रमाण-पत्र खारिज करने का अधिकार नहीं है। वहीं अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज ने बताया कि शादी से पहले काजल सहारनपुर के घुन्ना की निवासी थी। सत्यापन के लिए सहारनपुर केDM को पत्र लिखा था। वहां से जवाब में बताया गया कि काजल की जाति हिंदू राजपूत है।