Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले (Rewari News) के लोगों के लिए अच्छी खबर है। ऐसा इसलिए है क्योंकि, उन्हें जल्द ही जाम की समस्या से राहत मिलने वाली है। सीएम सैनी ने आश्वासन दिया है कि बाइपास पर स्थित प्रजापति चौक से लेकर गांव मीरपुर के इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी तक करीब आठ किलोमीटर लंबी सड़क को जल्द ही फोरलेन बनाया जाएगा। इसकी मांग विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की ओर से धन्यवाद रैली में आए सीएम नायब सैनी से की गई है। जानकारी के मुताबिक, विधायक की मांग पर सीएम नायब सिंह सैनी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही फोरलेन बनवाने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। हालांकि, प्रथम चरण में इस प्रजापति चौक से लेकर NH-71 तक बनाने की प्लानिंग है। वहीं विधायक लक्ष्मण सिंह का कहना है कि हम इसे प्रथम चरण में ही यूनिवर्सिटी तक बनवाने का प्रयास करेंगे।
10 गांवों और आठ कालोनियों को होगा फायदा
विधायक ने कहा कि अभी यह करीब 10 किलोमीटर का रोड सिंगल है। जिसकी वजह से अक्सर हादसे और जाम की समस्या रहती है। इस रूट पर 10 गांवों के अलावा आठ कालोनियां भी विकसित हो चुकी है। अगले कुछ सालों में रामगढ़ तक कालोनियों बसने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में इस रोड को फोरलेन बनाने की मांग पिछले काफी समय से की जा रही थी।
NH-71 के जाम को भी किया जा सकेगा कंट्रोल
बताया जा रहा है कि रेवाड़ी-रोहतक हाईवे (NH-71) से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्रजापति चौक पर एक नया बस स्टैंड भी प्रस्तावित है। इस हिसाब से भी इस सिंगल रोड के फोरलेन बनने के बाद NH-71 से बस स्टैंड की ओर आने वाले ट्रैफिक के दबाव को फोरलेन के जरिए ही कंट्रोल किया जा सकेगा।
रेवाड़ी की कॉलोनियों, गांवों और यूनिवर्सिटी को होगी फायदा
-जैन सभा -शिव नगर पार्ट वन, टू और थ्री -गांव तुर्कियावास -रामगढ़ -भगवानपुर -बुढ़ाना -बुढ़ानी -मीरपुर -मालाहेड़ा -आलमगीरपुर -खटावली समेत अन्य गांव -इंदिरा गांधी विश्व विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के लिए सफर सुगम होगा। क्या बोले विधायक रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव का कहना है कि प्रतापति चौक से लेकर मीरपुर यूनिवर्सिटी तक की सिंगल रोड को फोरलेन बनवाने के लिए उन्होंने सीएम नायब सैनी के सामने मांग रखी थी। हालांकि, सीएम सैनी मंच से इसके बनाने की ऐलान नहीं कर सके। लेकिन सीएम ने फोरलेन रोड बनवाने की बात कही है।