Haryana News: हरियाणा में सैनी सरकार ने इन दो IAS अधिकारियों की बढ़ाई जिम्मेदारी, जारी हुए आदेश
May 19, 2025, 18:05 IST
Haryana News: हरियाणा की सैनी सरकार ने दो सीनियर आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी को बढ़ा दिया है। दरअसल, 1995 बैच के IAS अधिकारी विजेंद्र को PWD ( B&R) आर्किटेक्चर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। प्रदेश सरकार ने यह फैसला IAS अनुराग अग्रवाल के छुट्टी पर जाने के बाद लिया है। वहीं IAS अधिकारी मोहम्मद शाइन को सिंचाई विभाग का कार्यभार दिया गया है। इसके साथ मोहम्मद शाइन वाटर रिर्सोसेज की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।