Haryana News: हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को लेकर सुनाया बड़ा फैसला, अब नहीं कर पाएंगे ये काम
Jun 2, 2025, 07:03 IST
Haryana News: हरियाणा में स्वास्थ्य कर्मचारियों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, प्रदेश में अब स्वास्थ्य कर्मचारियों की अटेंडेंस अब जियो फेसिंग बेस्ड होगी। इसे लेकर एसीएस की ओर से दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग, आयुष और एनएचएम कर्मचारियों की अटेंडेंस लगेगी। बंक नहीं मार पाएंगे स्वास्थ्य कर्मचारी इसका फायदा ये होगा कि स्वास्थ्य कर्मचारी बंक नहीं मार सकेंगे। कर्मचारियों को अपने फोन में इससे संबंधित एप डाउनलोड करना होगा। खास बात यह है कि यह उपस्थिति कार्य स्थल के 500 मीटर के दायरे में ही लग पाएगी। अगर कोई इससे दूर से या घर से उपस्थिति लगाने का प्रयास होगा तो उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाएगी। जियो फेसिंग बेस्ड उपस्थिति से कर्मचारी और अधिकारी समय पर अपने कार्य स्थल पहुंचेंगे। खबरों की मानें, तो यह App एनएचएम ने बनाया है। इस एप का पोर्टल NHM के पास रहेगा। इसका एप जियो फेस्ड अटेंडेंस एचआरवाई के नाम से होगा। 80 डॉक्टर भिवानी और नारनौल कॉलेज में लगाए गए स्वास्थ्य विभाग की ओर से 80 डॉक्टरों की ड्यूटी भिवानी और नारनौल में खुले नए मेडिकल कॉलेज में लगाई गई है। इनमें ज्यादातर स्पेशलिस्ट डॉक्टर हैं। ये प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात थे। बताया गया है कि नेशनल मेडिकल कमीशन की ओर से निरीक्षण किया जाना है। इसलिए वहां पूर्ण व्यवस्था दिखाने के लिए इन डाक्टरों की ड्यूटी भी लगाई गई है। एसोसिएशन ने सरकार के फैसले पर जताई नाराजगी वहीं सैनी सरकार के फैसलों को लेकर हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन की ओर से नाराजगी जताई है। इस मामले में राज्य प्रधान डॉ. राजेश ख्यालिया का कहना है कि डाक्टरों की ड्यूटी मेडिकल कॉलेज में लगाए जाने से मरीजों को परेशानी होगी। जिसके चलते डाक्टरों को भी दूर-दराज जाना पड़ेगा।