{"vars":{"id": "128336:4984"}}

Haryana News: हरियाणा में रोडवेज का अधिकारी सस्पेंड, इस वजह से लिया गया बड़ा एक्शन

 
Haryana News: हरियाणा के कैथल से बड़ी खबर आ रही है। यहां नए बस स्टैंड पर काउंटर पर कार्यरत एक महिला कंडक्टर ने डिपो के स्टेशन सुपरवाइजर (Station Supervisor) रहे अधिकारी पर बदनीयती, दबाव बनाने और ब्लैकमेल कर गैरहाजिरी लगाने का आरोप लगाए थे। अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद देर शाम आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, इस समय अधिकारी चंडीगढ़ डिपो में स्टेशन सुपरवाइजर के पद पर तो नहीं था, लेकिन इसकी ड्यूटी बस अड्डे पर ही लगी थी। बताया जा रहा है कि महिला कर्मचारी ने SP, डीजीपी, डीजी ट्रांसपोर्ट, डीसी, महिला आयोग और मंत्री अनिल विज को शिकायत की है। जिसके चलते सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया था। वहीं, आरोपी अधिकारी सुनील कुमार ने सभी आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारी ने उन पर जो आरोप लगाए हैं, वे सभी झूठे और बेबुनियाद हैं। वह समय पर ड्यूटी पर नहीं आती थी, तभी उन्हें समय पर आने के लिए कहा जाता था। वे अनुसूचित जाति से हैं, इसलिए उसके आदेश नहीं मानती हैं।